2024 BMW Electric Scooter Spied In Bengaluru Launch Soon टेस्टिंग के दौरान दिखा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस लग्जरी कंपनी ने इसे किया तैयार; रेंज की डिटेल भी लीक!, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़2024 BMW Electric Scooter Spied In Bengaluru Launch Soon

टेस्टिंग के दौरान दिखा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस लग्जरी कंपनी ने इसे किया तैयार; रेंज की डिटेल भी लीक!

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में BMW का नाम भी जुड़ने वाला है। दरअसल, BMW CE02 इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे बेंगलुरु के पास देखा गया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 21 Jan 2024 02:44 PM
share Share
Follow Us on
टेस्टिंग के दौरान दिखा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस लग्जरी कंपनी ने इसे किया तैयार; रेंज की डिटेल भी लीक!

भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ऑटो मार्केट में की कंपनियों की एंट्री हो चुकी है। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक का एक तरफा दबदबा है। वैसे, सेगमेंट में कई प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी शामिल हैं। अब इस लिस्ट में BMW का नाम भी जुड़ने वाला है। दरअसल, BMW CE02 इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इसे बेंगलुरु के पास टेस्टिंग के दौरान देखा गया। ये प्रोडक्शन के लिए तैयार लग रहा था। माना जा रहा कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

BMW CE02 के डिजाइन की बात करें तो ये एकदम सिंपल नजर आ रहा है। फुल साइज के इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में इसका टेस्टिंग रेशियो छोटा दिखता है। इसमें LED रोशनी, नीचे बैटरी और मोटर प्लेसमेंट के साथ एक सिंगल फ्लैट सीट मिलती है। BMW CE02 पर LED लाइटिंग, रिवर्स गियर, कीलेस ऑपरेशन, USB चार्जिंग पोर्ट और 3.5-इंच TFT स्क्रीन और ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

BMW CE02 को पावर देने के लिए 2kWh की बैटरी मिलती है। यह सिंगल या डुअल बैटरी सेटअप के साथ आएगा। इसका मतलब है कि स्कूटर 90Km की रेंज दे सकता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 95Km/h तक हो सकती है। यह USD फोर्क्स और एडजस्टेबल रियर शॉक्स पर चलता है। इसमें 220mm रियर डिस्क के साथ 239mm फ्रंट डिस्क मिलती है। इन्हें 14-इंच के व्हील पर लगाया गया है जो 120/80 और 150/70 सेक्शन के टायर्स में लिपटे हुए हैं।

BMW CE02 इलेक्ट्रिक स्कूटर की लंबाई 1,970mm है, जो रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और हीरो स्प्लेंडर के काफी करीब है। इसकी ऊंचाई 1,140mm और चौड़ाई 876mm है। सीट की हाइट 749mmहै। इन राइडर की हाइट कम है उनके लिए ये स्कूटर काफी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। कलर ऑप्शन में हाईलाइन पैकेज के साथ बेस कॉस्मिक ब्लैक और कॉस्मिक ब्लैक 2 शामिल हैं। BMW आने वाले महीनों में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।