10 Most Sold Cars 2023 Swift Dominate Nexon Creta Brezza Baleno हर घंटे 23 लोग इस कार को शोरूम से उठा रहे, कीमत सिर्फ 6 लाख रुपए और माइलेज 30Km से ज्यादा, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़10 Most Sold Cars 2023 Swift Dominate Nexon Creta Brezza Baleno

हर घंटे 23 लोग इस कार को शोरूम से उठा रहे, कीमत सिर्फ 6 लाख रुपए और माइलेज 30Km से ज्यादा

10 Most Sold Cars 2023: बीते साल यानी 2023 में जिन टॉप-10 कारों की दबदबा देखने को मिला उसमें मारुति की सबसे ज्यादा कार शामिल रहीं। मारुति के लिए स्विफ्ट (Maruti Swift) सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 24 Jan 2024 03:16 PM
share Share
Follow Us on
हर घंटे 23 लोग इस कार को शोरूम से उठा रहे, कीमत सिर्फ 6 लाख रुपए और माइलेज 30Km से ज्यादा

बीते साल यानी 2023 में जिन टॉप-10 कारों की दबदबा देखने को मिला उसमें मारुति की सबसे ज्यादा कार शामिल रहीं। मारुति के लिए स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जबकि सालभर अपना दबदबा दिखाने वाली वैगनआर और बलेनो भी दूसरे और तीसरे नंबर पर रही। सुजुकी ग्लोबल मार्केट में स्विफ्ट का नया मॉडल लॉन्च कर चुकी है। इसे भारतीय बाजार में भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में पिछले साल की तरह इस साल भी स्विफ्ट की सेल्स हाई रह सकती है।

एक दूसरे आंकड़े से स्विफ्ट की डिमांड को समझा जाए तो 2023 में इसकी 203,469 यूनिट बिकीं। यानी 12 महीने के दौरान हर महीने इसकी 16,956 यूनिट, हर दिन इसे 557 यूनिट, हर घंटे 23 यूनिट बिकीं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपए है। इसके CNG मॉडल का माइलेज 31Km/kg है। टॉप-10 कारों की लिस्ट में जिन कारों का दबदबा देखने को मिला उसमें 3 SUV भी शामिल रहीं।

2023 में मारुति स्विफ्ट की 2,03,469 यूनिट बिकीं। जबकि 2022 में ये आंकड़ा 1,76,424 यूनिट का था। यानी इस हैचबैक को 15% की ईयरली ग्रोथ मिली। दूसरी नंबर पर रहने वाली मारुति वैगनआर की 2,01,301 यूनिट बिकीं, जबकि 2022 में ये आंकड़ा 2,17,317 यूनिट का था। यानी इसे 7% की ईयरली डिग्रोथ मिली। मारुति बलेनो 1,93,989 यूनिट के साथ नंबर-3 पर रही। जबकि 2022 में ये आंकड़ा 1,85,665 यूनिट का था। यानी इसे 4% की ईयरली ग्रोथ मिली।

नंबर-4 पर रहने वाली मारुति ब्रेजा की 1,70,588 यूनिट बिकीं। 2022 में ये आंकड़ा 1,30,563 यूनिट का था। यानी इसे 31% की तगड़ी ईययरली ग्रोथ मिली। बात करें टाटा नेक्सन को तो ये 1,70,311 यूनिट के साथ नंबर-5 पर रही। जबकि 2022 में ये आंकड़ा 1,68,278 यूनिट का था। यानी इसे 1% की ग्रोथ मिली। मारुति डिजायर की 1,57,522 यूनिट बिकीं। 2022 में इसकी 1,59,919 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 1% की डिग्रोथ मिली।

टॉप-10 की लिस्ट में हुंडई क्रेटा नंबर-7 पोजीशन पर रही। इसकी 1,57,311 यूनिट बिकीं। जबकि 2022 में ये आंकड़ा 1,40,895 यूनिट का था। यानी इसे 12% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा पंच 1,50,182 यूनिट के साथ नंबर-8 पर रही। 2022 में इसकी 1,29,895 यूनिट बिकीं। इसे 16% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ईको की 1,36,010 यूनिट बिकीं। 2022 में इसकी 1,25,074 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 9% की ग्रोथ मिली। वहीं, मारुति अर्टिगा 1,29,968 यूनिट के साथ नंबर-10 पर रही। 2022 में इसकी 1,33,814 यूनिट बिकीं। इसे 3% की ईयरली ग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।