Hindi Newsऑटो न्यूज़Skoda India first EV launch by September 2025, check details

भारत में कौन होगी स्कोडा की पहली इलेक्ट्रिक कार? ईवी से उठ गया पर्दा, यहां जानिए पूरी डिटेल

स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है, लेकिन लोगों को अभी कंफ्यूजन है कि स्कोडा अपना इलेक्ट्रिक मॉडल किस नाम से लॉन्च करेगी, तो आइए इसकी डिटेल जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 Feb 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
भारत में कौन होगी स्कोडा की पहली इलेक्ट्रिक कार? ईवी से उठ गया पर्दा, यहां जानिए पूरी डिटेल

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए स्कोडा इंडिया (Skoda India) ने भी अपने EV लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV सितंबर 2025 तक भारतीय सड़कों पर उतरेगी। लेकिन, बड़ा सवाल ये है कि क्या ये Enyaq iV होगी या कुछ और? आइए पूरी कहानी जानते हैं।

ये भी पढ़ें:ये है स्कोडा कायलाक का पैसा वसूल वैरिएंट, इसे लेने के बाद नहीं होगा पछतावा

कौन होगी स्कोडा की पहली EV?

पहले माना जा रहा था कि स्कोडा (Skoda) की पहली EV भारत में Enyaq iV होगी, जिसे 2024 में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, देरी के कारण अब कंपनी Elroq और Enyaq Coupe को भी इस लिस्ट में शामिल कर रही है। स्कोडा इंडिया (Skoda India) के ब्रांड डायरेक्टर पीटर जनेबा (Petr Janeba) के मुताबिक हमारी पहली इलेक्ट्रिक SUV सितंबर 2025 तक लॉन्च हो जाएगी। लेकिन, उन्होंने ये साफ नहीं किया कि ये Enyaq iV होगी या Elroq।

EV लॉन्च को लेकर स्कोडा की रणनीति

स्कोडा इंडिया अभी भारत सरकार की EV पॉलिसी का इंतजार कर रही है, जो मार्च 2025 तक फाइनल होने की उम्मीद है। इस पॉलिसी के तहत अगर कार की कीमत 35,000 डॉलर (लगभग ₹29 लाख) से ऊपर होगी और कंपनी भारत में EV मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी, तो 15% कस्टम ड्यूटी होगी। अगर कंपनी इन शर्तों को पूरा नहीं करती, तो EV इम्पोर्ट पर 70-100% तक की भारी कस्टम ड्यूटी लगेगी। Skoda और Volkswagen मिलकर भारत के लिए एक लोकल EV प्लेटफॉर्म भी डिवेलप कर रहे हैं।

Elroq vs Enyaq – कौन सी होगी पहली EV?

Elroq की लंबाई 4.49 मीटर होगी। ये enyaq से छोटी, लेकिन मॉडर्न फीचर्स के साथ आएगी। Enyaq की लंबाई 4.65 मीटर होगी। इसे पहले से भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है। दोनों ही गाड़ियां MEB प्लेटफॉर्म पर बनी हैं और पूरी तरह से इम्पोर्टेड यूनिट्स (CBU) होंगी।

Skoda Kodiaq की भी होगी धमाकेदार एंट्री

इलेक्ट्रिक कारों के अलावा स्कोडा जल्द ही भारत में अपनी दूसरी जनरेशन Kodiaq SUV भी लॉन्च करने वाली है। इसका प्रोडक्शन फरवरी 2025 से शुरू होगा। वहीं, इसकी कीमत 40.99 लाख से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

स्कोडा

क्या Skoda की पहली EV भारत में गेम चेंजर साबित होगी?

Skoda की पहली EV को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। क्या ये Enyaq होगी या Elroq? इसका फैसला मार्च 2025 में EV पॉलिसी फाइनल होने के बाद ही होगा। लेकिन एक बात तय है कि स्कोडा की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में जबरदस्त हलचल मचाने वाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें