एक-एक ग्राहक को तरस रही ये SUV, चली थी फॉर्च्यूनर से भिड़ने; जनवरी में 0 तो पिछले 6 महीने में कुल 22 यूनिट बिकी
टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आई निसान की लग्जरी एसयूवी एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) एक-एक ग्राहक को तरस रही है। जनवरी में इसकी बिक्री 0 यूनिट रही। वहीं, पिछले 6 महीने की बात करें तो इस ने कुल 22 यूनिट बिक्री हासिल की है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कार निर्माता कंपनी निसान (Nissan) ने हाल ही में अपने जनवरी 2025 के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं, जिससे पता चलता है कि निसान कंपनी ने लगातार तीसरे महीने बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले महीने जनवरी 2025 में कंपनी ने 2400 से ज्यादा कारों की बिक्री की। निसान की मैग्नाइट भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, जिसने कंपनी को एक बार फिर पूरी की पूरी 2404 यूनिट बिक्री दिलाई। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि निसान की दूसरी लग्जरी SUV एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) पिछले महीने भारत में खाता भी नहीं खोल पाई। पिछले महीने निसान एक्स-ट्रेल की बिक्री 0 यूनिट रही। अब आइए एक नजर नीचे दिए ग्राफ पर डालते हैं।
जनवरी 2025 में निसान की कुल बिक्री रिपोर्ट
जनवरी 2025 में निसान की बिक्री रिपोर्ट
मॉडल | Aug 2024 | Sep 2024 | Oct 2024 | Nov 2024 | Dec 2024 | Jan 2025 |
---|---|---|---|---|---|---|
मैग्नाइट | 2,257 | 2,100 | 3,119 | 2,342 | 2,117 | 2,404 |
X-Trail | 6 | 13 | 2 | 0 | 1 | 0 |
कुल बिक्री | 2,263 | 2,113 | 3,121 | 2,342 | 2,118 | 2,404 |
ऊपर दिए गए चार्ट से पता चलता है कि जनवरी 2025 में निसान कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 2,404 यूनिट था। इसमें मैग्नाइट की बिक्री (2,404) थी। वहीं, कंपनी की लग्जरी SUV एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) को कोई ग्राहक नहीं मिला। अब आइए इस एसयूवी की पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
निसान एक्स-ट्रेल SUV की पिछले 6 महीने की बिक्री
निसान एक्स-ट्रेल SUV की पिछले 6 महीने की बिक्री
महीना | बिक्री संख्या |
---|---|
अगस्त 2024 | 6 |
सितंबर 2024 | 13 |
अक्टूबर 2024 | 2 |
नवंबर 2024 | 0 |
दिसंबर 2024 | 1 |
जनवरी 2025 | 0 |
निसान एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) एक लोकप्रिय D1-सेगमेंट एसयूवी है। जनवरी 2025 में एक्स-ट्रेल की कुल बिक्री का आंकड़ा 0 यूनिट था, जो कि 100.00 प्रतिशत की MoM गिरावट है। पिछले 6 महीने में इस एसयूवी को सबसे ज्यादा ग्राहक सितंबर 2024 में मिले थे, जब इसकी 13 यूनिट बिकी थी। पिछले 6 महीने में इस एसयूवी ने कुल 22 यूनिट की बिक्री हासिल की है।
निसान एक्स ट्रेल की कीमत
निसान एक्स-ट्रेल भारत में लॉन्च हो गई है। 2024 निसान एक्स ट्रेल की कीमत 49.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। यहां इसे इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है।
कई गजब सेफ्टी फीचर्स
निसान एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) कई गजब सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसमें सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रेन सेंसिंग वाइपर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
किससे है मुकाबला?
भारतीय बाजार में निसान एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) का मुकाबला स्कोडा कोडिएक, जीप मेरेडियन, टोयोटा फॉर्च्यूनर, इसुजु एमयू-एक्स और एमजी की ग्लोस्टर से होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।