बहुत खास होगा भारत मोबिलिटी एक्सपो, इन 5 स्कूटर्स पर रहेगी नजर; 5 इलेक्ट्रिक होने की उम्मीद
- भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शुरू होने में अब एक महीना भी नहीं रह गया है। ये देश का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट है। ऐसे में इसमें कई कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट के साथ आने वाली हैं।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शुरू होने में अब एक महीना भी नहीं रह गया है। ये देश का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट है। ऐसे में इसमें कई कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट के साथ आने वाली हैं। देश की कई कंपनियों ने इस इवेंट के लिए अपनी लाइनअप को लेकर खुलासा शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में टू-व्हीलर्स के नाम भी शामिल हैं। इनमें ICE की तुलना में ज्यादातर इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होंगे। खास बात ये है कि होंडा भी अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमतों का खुलासा इस इवेंट के साथ कर सकती है। चलिए इवेंट में आने वाले सभी मॉडल पर एक नजर डालते हैं।
1. हीरो डेस्टिनी 125 (Hero Destini 125)
हीरो ने अपना डेस्टिनी 125 स्कूटर सितंबर 2024 पेश किया था। हालांकि, लंबे वक्त के बाद भी लोगों को ग्राहकों को इसकी कीमतें और सेल्स का इंतजार है। ऐसे में ये इंतजार इस इवेंट में खत्म होने वाला है। कंपनी अपना डेस्टिनी 125 स्कूटर 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च करेगी। स्कूटर को तीन ट्रिम लेवल VX, ZX और ZX+ में पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ग्राहकों के लिए स्कूटर का एक नया एंट्री-लेवल LX वैरिएंट भी पेश करेगी। इसमें 125cc सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 9 bhp की टॉप पावर और 10.4 Nm का हाई टॉर्क जनरेट करता है। भारत में इसका मुकाबला TVS जुपिटर 125 और होंडा एक्टिवा 125 से होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Amo Mobility Inspirer
₹ 53,951 - 86,626

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Amo Mobility Brisk
₹ 62,913

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Amo Mobility Jaunty
₹ 62,964 - 90,064

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BattRE Electric Mobility Storie
₹ 1.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kabira Mobility KM 3000
₹ 1.63 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kabira Mobility KM 4000
₹ 1.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. होंडा एक्टिवा ई (Honda Activa e)
होंडा अपना एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, कंपनी इसकी कीमतों का एलान जनवरी 2025 में करेगी। उम्मीद है कि इवेंट के दौरान इसकी कीमतों से सस्पेंस खत्म किया जाएगा। इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। ये बैटरियां 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है।
3. होंडा QC1 (Honda QC1)
होंडा ने अपना QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया है। कंपनी इसकी कीमतों का एलान भी जनवरी में ही करेगी। ये सिंगल चार्ज पर 80 किलोमीटर की रेंज देगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसमें 7.0 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जो होंडा रोड सिंक ड्यो ऐप के साथ रियल-टाइम कनेक्टिविटी देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इसका पावर आउटपुट 1.2 kW (1.6 bhp) और 1.8 kW (2.4 bhp) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 75% चार्ज होने में 3 घंटे लगते हैं। वहीं, फुल चार्ज 6 घंटे में होता है।
4. टीवीएस जुपिटर ईवी (TVS Jupiter EV)
TVS मोटर कंपनी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में बिल्कुल नया जुपिटर बेस्ड EV पेश कर कती है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वह मार्च 2025 तक भारतीय बाजार में एक ऑल-इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। हालांकि, इस समय जुपिटर EV के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह B2B सेगमेंट को टारगेट करेगा। TVS के पोर्टफोलियो में पहले से ही आईक्यूब और X के रूप में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। बता दें कि TVS आईक्यूब ने भारत में 3 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
5. सुजुकी एक्सेस ईवी (Suzuki Access EV)
सुजुकी भारतीय बाजार के लिए एक्सेस 125 पर बेस्ड एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एक फिक्स्ड बैटरी पैक के साथ आएगा। अगले कुछ दिनों में इसका लोकली प्रोडक्शन भी शुरू होने की उम्मीद है। इसे कोडनेम XF091 दिया गया है। यह जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली बार पेश किया जाएगा। अपकमिंग सुजुकी ई-स्कूटर के टेक्निकल डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि ये सिंगल चार्ज पर मिनिमम 100Km की रेंज देगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।