Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Neeraj Chopra Won Silver Medal In Paris Olympic 2024 Car Collection

गजब है नीरज चोपड़ा का कार कलेक्शन... उनकी इन 5 कारों की कीमत 3.88 करोड़ रुपए, इन 2 बाइक के भी मालिक

  • नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचते हुए जैवनिल थ्रो फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड जीता। नीरज ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड जीता था।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 Aug 2024 11:13 AM
share Share

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचते हुए जैवनिल थ्रो फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड जीता। नीरज ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड जीता था। वैसे, नीरज को जैवनिल थ्रो की तरह कार भी बेहद पसंद हैं। उनके पास एक, दो नहीं बल्कि बल्कि 5 लग्जरी कार हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उन्हें महिंद्रा XUV700 गिफ्ट की थी। उनके गैराज में इसके अलावा 4 अन्य मॉडल भी शामिल हैं। चलिए आपको एक बार उनका कार कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

नीरज चोपड़ा का कार कलेक्शन
कारकीमत
महिंद्रा थार17 लाख रुपए
महिंद्रा XUV70025 लाख रुपए
टोयोटा फॉर्च्यूनर51 लाख रुपए
फोर्ड मस्टैंग GT75 लाख रुपए
रेंज रोवर स्पोर्ट2.20 करोड़ रुपए

नीरज चोपड़ा का कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास करीब 17 लाख रुपए की महिंद्रा थार है। इसके अलावा, करीब 25 लाख रुपए की महिंद्रा XUV700, करीब 51 लाख रुपए की टोयोटा फॉर्च्यूनर, करीब 75 लाख रुपए की फोर्ड मस्टैंग GT और करीब 2.20 करोड़ रुपए की रेंज रोवर स्पोर्ट है। इस तरह, उनके पास करीब 3.88 करोड़ रुपए की कार है। यानी उनके गैराज में सबसे सस्ती महिंद्रा थार और सबसे महंगी रेंज रोवर स्पोर्ट है। इसके अलावा उनके पास बजाज पल्सर 220F और हार्ले डेविडसन 1200 रोडस्टर मोटरसाइकिल भी हैं।

ये भी पढ़े:5-सीटर सेल्टोस या 7-सीटर कैरेंस नहीं, बल्कि लोगों पर इस छोटी SUV का चला जादू

नीरज के गैराज की सबसे महंगी और लग्जरी कार रेंज रोवर स्पोर्ट है। इस SUV में 5.0-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन है, जो 567 hp का पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सभी चार पहियों को पावर देता है। ये महज 4.7 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा है। रेंज रोवर स्पोर्ट में LED DRLs के साथ स्लिम ऑल-LED हेडलैंप, मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, स्लिम LED टेललैंप्स दिए गए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें