Hindi Newsऑटो न्यूज़MG ZS EV Discounts and Benefits March 2025

सिंगल चार्ज पर 461Km दौड़ने वाली इस SUV पर आया 2.05 लाख का डिस्काउंट, अब इतने में मिल रही

  • JWS MG मोटर्स इलेक्ट्रिक फोर-व्हीकल सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। खासकर उसकी विंडसर EV लॉन्च के बाद से ही देश की नंबर-1 कार बनी हुई है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 March 2025 08:02 AM
share Share
Follow Us on
सिंगल चार्ज पर 461Km दौड़ने वाली इस SUV पर आया 2.05 लाख का डिस्काउंट, अब इतने में मिल रही

JWS MG मोटर्स इलेक्ट्रिक फोर-व्हीकल सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। खासकर उसकी विंडसर EV लॉन्च के बाद से ही देश की नंबर-1 कार बनी हुई है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हैं। इस महीने कंपनी इस लिस्ट में शामिल ZS EV पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, आप इस महीने इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदते हैं तब आपको 2.05 लाख रुपए तक का फायदा मिल जाएगा। फरवरी में इस कार की 399 यूनिट बिकी थीं। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.98 लाख रुपए है। ये टॉप वैरिएंट के लिए 26.64 लाख रुपए तक जाती है।

MG ZS EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

एमजी मोटर्स ने इस इलेक्ट्रिक कार में 50.3kWh की लिथियम ऑयन बैटरी दी है, जो DC फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस इलेक्ट्रिक कार को 461Km तक दौड़ाया जा सकता है। इस SUV के इंटीरियर में 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, 7-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर, 10.1-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 100 से ज्यादा वॉइस रिक्गनिशन कमांड दी है। वॉइस की मदद से एसी, सनरूफ, नेविगेशन और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 18.98 - 26.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 22 - 25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:अब टाटा पंच या नेक्सन नहीं, बल्कि लोगों के ये छोटी SUV आने लगी ज्यादा पसंद

इस इलेक्ट्रिक कार में ADAS 2 के साथ ट्रैफिक जाम असिस्ट, स्पीड असिस्ट सिस्टम, फॉर्वड कोलिजन वर्निंग, लेन फंक्शन और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। यानी ये अपने सेगमेंट की अब सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।