Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़mg windsor emi and loan calculator

2 लाख देकर खरीदी MG विंडसर EV... तो कितने लोन की पड़ेगी जरूरत और कितनी बनेगी मंथली EMI? यहां जानिए

  • MG विंडसर EV की भारतीय बाजार में एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक CUV की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए तय की है। अपने डिजाइन, स्टाइल, रेंज और फीचर्स के दम पर ग्राहकों को अपनी तरफ खींच सकती है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 Sep 2024 06:33 AM
share Share

MG विंडसर EV की भारतीय बाजार में एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक CUV की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए तय की है। अपने डिजाइन, स्टाइल, रेंज और फीचर्स के दम पर ग्राहकों को अपनी तरफ खींच सकती है। ऐसे में आप भी इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का प्लान बन रहे हैं, तब हम आपको इसकी EMI और लोन से जुड़ी पूरी डिटेल बता रहे हैं। ताकि आप कम बजट में भी इस कार आसानी से खरीद सकते हैं। कार की EMI आपके लोन के इंटरेस्ट रेट और लोन पीरियड पर भी डिपेंड करेगा। चलिए इसकी पूरी डिटेल जानते हैं।

बता दें कि देश के अंदर कई बैंक के साथ फाइनेंस कंपनियां भी लोन दे रही हैं। हम आपको यहां पर 9% के इंटरेस्ट रेट से लोन की EMI का गणित समझा रहे हैं। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि लोन का कैल्कुलेशन हम कार की एक्स-शोरूम कीमत पर बता रहे हैं। कार की ओनरोड कीमत पर आने वाला खर्च जैसे रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस या अन्य आपको ही देना होगा।

MG विंडसर EV पर लोन का गणित

MG विंडसर EV की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए है। ऐसे में आपको 20% डाउनपेमेंट यानी 2 लाख रुपए देने होंगे। वहीं, 80% अमाउंट यानी 8 लाख रुपए का लोन लेना होगा। ऐसे में 9% के इंटरेस्ट रेट पर 7 साल के लिए लोन लेने पर 12,871 रुपए की मंथली EMI बनेगी। इस तरह आपको लोन पर 2,81,186 रुपए का इंटरेस्ट चुकाना होगा।

अब लोन को 9% के इंटरेस्ट रेट पर 6 साल के लिए लिया जाए तो 14,420 रुपए की मंथली EMI बनेगी। इस तरह आपको लोन पर 2,38,271 रुपए का इंटरेस्ट चुकाना होगा। इसी तरह, लोन को 9% के इंटरेस्ट रेट पर 5 साल के लिए लिया जाए तो 16,607 रुपए की मंथली EMI बनेगी। इस तरह आपको लोन पर 1,96,401 रुपए का इंटरेस्ट चुकाना होगा।

MG विंडसर EV के पावरट्रेन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

MG विंडसर EV में 38kWh के बैटरी पैक मिल रहा है। इसकी रेंज 331Km है। फ्रंट व्हील्स को पावर देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर 134bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसमें चार ड्राइव मोड ईको, ईको+, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं।

कार के अंदर सीटों पर क्विल्टेड पैटर्न मिलता है। इसमें 15.6-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो कॉमेट पर मिलने वाले समान OS पर चलता है। इसमें शानदार सीटबैक ऑप्शन है, जो इलेक्ट्रिकली 135 डिग्री तक झुक सकता है। इसमें आपको USB चार्जिंग पोर्ट, रियर AC वेंट और कप होल्डर के साथ एक सेंटर आर्मरेस्ट भी मिलता है।

इसमें वायरलेस फोन मिररिंग, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, रियर AC वेंट के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रिक्लाइनिंग रियर सीट, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर ऑफर करती है। इसमें कई लैंग्वेज में नॉइज कंट्रोलर, जियो ऐप्स और कनेक्टिविटी, TPMS, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और एक फुल LED लाइट दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें