Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Comet EV Discounts and Benefits March 2025

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार अब हो गई और भी सस्ती, कंपनी दे रही बड़ा डिस्काउंट; रेंज 230Km

  • MG मोटर इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल सभी मॉडलों के लिए डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी के पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल और देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कार कॉमेट EV पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 13 March 2025 11:45 AM
share Share
Follow Us on
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार अब हो गई और भी सस्ती, कंपनी दे रही बड़ा डिस्काउंट; रेंज 230Km

MG मोटर इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल सभी मॉडलों के लिए डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी के पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल और देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कार कॉमेट EV पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक कार को इस महीने खरीदने पर 45 हजार रुपए तक के बेनिफिट्स मिलेंगे। कॉमेट EV को चार वैरिएंट में खरीद सकते हैं, इसमें एग्जीक्यूटिव, एक्साइट, एक्सक्लूसिव और 100-ईयर एडिशन शामिल हैं। कंपनी ने जनवरी में इसकी कीमतों में भी चेंजेस किए हैं।ये फुल चार्ज होने पर 230Km की रेंज देती है।

MG कॉमेट EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसका डिजाइन वूलिंग एयर EV से मिलता है। कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जो बिजी सड़कों पर ड्राइविंग के लिए या तंग जगहों में पार्किंग के लिए वरदान है। MG कॉमेट ईवी में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप, स्लीक हेडलैंप दिया है। इसमें बड़े आकार के डोर, स्पोर्टी एलॉय व्हील और एक फ्लैट रियर सेक्शन दिया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Comet EV

MG Comet EV

₹ 7 - 9.84 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 7.99 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen eC3

Citroen eC3

₹ 12.76 - 13.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:वैगनआर, बलेनो, स्विफ्ट, अर्टिगा समेत 16 मॉडल पर भारी पड़ी ये कार; ये ऑल्टो नहीं

इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। यूजर्स कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने डिवाइस को पेयर करने में सक्षम होंगे। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी। MG कॉमेट ईवी को 4 कलर ऑप्शन बे (नीला), सेरेनिटी (हरा), सनडाउनर (नारंगी) और फ्लेक्स (लाल) में खरीद पाएंगे।

ये भी पढ़ें:पेपर-पेन लेकर नोट कर लें गाड़ी धोने का ये तरीका, होली के रंग फटाफट छूट जाएंगे

MG कॉमेट ईवी GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे खासतौर पर शहरी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, कार अपने कॉम्पैक्ट आकार के कारण थोड़ी नाजुक दिख सकती है। इसमें 12 इंच के पहियों के साथ टायर का आकार 145/70 है। फ्रंट में आपको डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।