Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Comet EV Discount Offers April 2025

कैश, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट डिस्काउंट; देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार इस महीने इतने में मिल रही

  • JSW MG मोटर्स इंडिया ने अप्रैल के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी एंट्री लेवल और देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक कॉमेट EV पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 05:11 PM
share Share
Follow Us on
कैश, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट डिस्काउंट; देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार इस महीने इतने में मिल रही

JSW MG मोटर्स इंडिया ने अप्रैल के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी एंट्री लेवल और देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक कॉमेट EV पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, कंपनी इस कार के मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। इस महीने इस कार को खरीदने पर 45,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। कंपनी इस कार के सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि फुल चार्ज होने पर ये 230Km की रेंज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7 लाख रुपए से 9.81 लाख रुपए तक हैं। चलिए इसके डिस्काउंट के बारे में डिटेल से जानते हैं।

MG कॉमेट EV (MY2024) डिस्काउंट अप्रैल 2025
डिस्काउंट टाइपडिस्काउंट
COMET - (Exclusive)
कैश₹20,000
लॉयल्टी बोनस₹20,000
कॉर्पोरेट₹5,000
टोटल₹45,000
COMET - (Exclusive FC & Excite FC)
कैश₹15,000
लॉयल्टी बोनस₹20,000
कॉर्पोरेट₹5,000
टोटल₹40,000
COMET - (Excite & 100Yr Edition)
कैश₹10,000
लॉयल्टी बोनस₹20,000
कॉर्पोरेट₹5,000
टोटल₹35,000

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Comet EV

MG Comet EV

₹ 7 - 9.84 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 7.99 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen eC3

Citroen eC3

₹ 12.76 - 13.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG कॉमेट EV (MY2025) डिस्काउंट अप्रैल 2025
डिस्काउंट टाइपडिस्काउंट
COMET - (Exclusive, Excite FC & Exclusive FC)
कैश₹15,000
लॉयल्टी बोनस₹20,000
कॉर्पोरेट₹5,000
टोटल₹40,000
COMET - (Excite)
कैश₹10,000
लॉयल्टी बोनस₹20,000
कॉर्पोरेट₹5,000
टोटल₹35,000

MG कॉमेट EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसका डिजाइन वूलिंग एयर EV से मिलता है। कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जो बिजी सड़कों पर ड्राइविंग के लिए या तंग जगहों में पार्किंग के लिए वरदान है। MG कॉमेट ईवी में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप, स्लीक हेडलैंप दिया है। इसमें बड़े आकार के डोर, स्पोर्टी एलॉय व्हील और एक फ्लैट रियर सेक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें:अगले महीने खत्म होगा मारुति ई-विटारा का इंतजार, डीलर्स ने प्री-बुकिंग शुरू की

इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। यूजर्स कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने डिवाइस को पेयर करने में सक्षम होंगे। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी। MG कॉमेट ईवी को 4 कलर ऑप्शन बे (नीला), सेरेनिटी (हरा), सनडाउनर (नारंगी) और फ्लेक्स (लाल) में खरीद पाएंगे।

ये भी पढ़ें:शोरूम जाकर आज उठाते हैं ये कार, तो 68000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा

MG कॉमेट ईवी GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे खासतौर पर शहरी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, कार अपने कॉम्पैक्ट आकार के कारण थोड़ी नाजुक दिख सकती है। इसमें 12 इंच के पहियों के साथ टायर का आकार 145/70 है। फ्रंट में आपको डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें