Hindi Newsऑटो न्यूज़Mercedes E Class and C Class recalled for ECU issue

भारतीय ग्राहकों के लिए अलर्ट... इस कंपनी की हजारों कारों आई खराबी, कंपनी ने जारी किया रिकॉल

  • अपने गैराज में मर्सिडीज की लग्जरी कार रखने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, मर्सिडीज ने ई-क्लास और सी-क्लास सेडान को वापस बुलाया गया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 Feb 2025 08:38 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय ग्राहकों के लिए अलर्ट... इस कंपनी की हजारों कारों आई खराबी, कंपनी ने जारी किया रिकॉल

अपने गैराज में मर्सिडीज की लग्जरी कार रखने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, मर्सिडीज ने ई-क्लास और सी-क्लास सेडान को वापस बुलाया गया है। साथ ही, एक अलग रिकॉल भी किया गया है जो GLC और जी-क्लास SUV, और एस-क्लास, AMG GT और AMG E 63 को लिए है। ई-क्लास और सी-क्लास को इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) के सॉफ्टवेयर को ठीक करने के लिए वापस बुलाया गया है, जबकि अन्य मॉडलों में एक फ्यूल डिलीवरी मॉड्यूल है जो स्प्सेफिकेशंस को पूरा नहीं कर सकता है।

मर्सिडीज ई-क्लास, सी-क्लास पेट्रोल रिकॉल
29 अप्रैल 2022 से 20 अगस्त 2024 के बीच तैयार 2,543 ई-क्लास मॉडल प्रभावित हुए हैं। वहीं, 31 अगस्त 2021 से 31 अक्टूबर 2021 के बीच तैयार की गईं 3 सी-क्लास मॉडल प्रभावित हुए हैं। ऐसे में जिन ग्राहकों के पास ये कार हैं उन्हें अपने नजदीकी मर्सिडीज सर्विस सेंट पर इन्हें दिखा लेना चाहिए। ताकि भविष्य में किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

ये भी पढ़ें:मारुति की न्यू डिजायर हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों के ₹1.89 लाख बच रहे

SIAM डॉक्युमेंट के अनुसार, प्रभावित मॉडल के ECU में सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से पेट्रोल इंजन में ईंधन इंजेक्शन को निष्क्रिय करने की कैपेसिटी है, जब 'सेलिंग मोड' से बाहर निकलते हैं, जो एक ऐसी सुविधा है जिसका एडवर्टाइज इस तरह किया जाता है कि जब कोई व्यक्ति एक्सीलेटर पैडल से अपना पैर हटाता है तो कार अधिक स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ती है, जिससे ईंधन दक्षता बढ़ जाती है। ईंधन इंजेक्शन को निष्क्रिय करने से कार बिना किसी पूर्व चेतावनी के अपना कंट्रोल खो सकती है, जिससे टक्कर की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें:टाटा की स्टील्थ एडिशन SUVs की बुकिंग शुरू, कंपनी सिर्फ 2700 यूनिट ही बेचेगी
मर्सिडीज GLC, G-Class, S-Class, AMG GT, AMG E 63 का रिकॉल
मॉडलमैन्युफैक्चर्ड फॉर्ममैन्युफैक्चर्ड यूनिट
GLC7 अक्टूबर, 2022मौजूदा
S-Class20 जुलाई, 202229 सितंबर, 2023
G-Class17 अगस्त, 202220 दिसंबर, 2022
AMG GT5 अक्टूबर, 2022मौजूदा
AMG G 639 अक्टूबर, 202118 अक्टूबर, 2022

ऊपर दी गई लिस्ट में मॉडल की प्रोडक्शन की डेट के आधार पर रिकॉल को दिखाती है। SIAM सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि प्रभावित मॉडल के केवल पेट्रोल वैरिएंट में ही फॉल्टी फ्यूल डिलीवरी मॉड्यूल है, जिससे फ्यूल पंप बंद हो सकता है। इससे कार खुद ही प्रोपल्शन खो सकती है और दुर्घटना या चोट का जोखिम बढ़ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें