अपनी ही कंपनी की वैगनआर और बलेनो पर भारी पड़ी ₹6.49 लाख की ये कार; सेगमेंट में बन गई नंबर-1
मारुति सुजुकी वैगनआर का जादू पिछले महीने यानी अप्रैल 2025 में फीका दिखा। दरअसल, पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में वैगनआर डिमोशन के साथ 9वीं पोजीशन पर पहुंच गई।

मारुति सुजुकी वैगनआर का जादू पिछले महीने यानी अप्रैल 2025 में फीका दिखा। दरअसल, पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में वैगनआर डिमोशन के साथ 9वीं पोजीशन पर पहुंच गई। इतना ही नहीं, कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो भी 10वीं पोजीशन पर रही। ऐसे में इस हैचबैक को पिछले महीने सबसे ज्यादा पसंद किया गया वो मारुति स्विफ्ट है। पिछले महीने टॉप-10 की लिस्ट में SUVs का दबदबा देखने को मिला। इसके बाद भी स्विफ्ट को 14,592 ग्राहक मिला। वहीं, ये 7वीं पोजीशन पर रही। स्विफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए है। चलिए आपको टॉप-10 कारों की लिस्ट दिखाते हैं।
टॉप-10 कारों की लिस्ट अप्रैल 2025 | ||
रैंक | मॉडल | अप्रैल 2025 |
1 | हुंडई क्रेटा | 17,016 |
2 | मारुति डिजायर | 16,996 |
3 | मारुति ब्रेजा | 16,971 |
4 | मारुति अर्टिगा | 15,780 |
5 | महिंद्रा स्कॉर्पियो | 15,534 |
6 | टाटा नेक्सन | 15,457 |
7 | मारुति स्विफ्ट | 14,592 |
8 | मारुति फ्रोंक्स | 14,345 |
9 | मारुति वैगनआर | 13,413 |
10 | मारुति बलेनो | 13,180 |
नई स्विफ्ट का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर एसी वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है।
न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है।
इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl और ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl के माइलेज का दावा करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।