Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Invicto Discounts February 2025

स्टॉक खाली करने मारुति इस कार पर दे रही 2.15 लाख का डिस्काउंट, इस महीने बस इतने में मिल जाएगी

  • मारुति सुजुकी इंडिया इस महीने यानी फरवरी 2025 में अपनी सबसे महंगी और लग्जरी MPV इनविक्टो पर धमाकेदार डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी इस कार के मॉडल ईयर 2024 (MY24) और मॉडल ईयर 2025 (MY25) पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 5 Feb 2025 09:55 AM
share Share
Follow Us on
स्टॉक खाली करने मारुति इस कार पर दे रही 2.15 लाख का डिस्काउंट, इस महीने बस इतने में मिल जाएगी

मारुति सुजुकी इंडिया इस महीने यानी फरवरी 2025 में अपनी सबसे महंगी और लग्जरी MPV इनविक्टो पर धमाकेदार डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी इस कार के मॉडल ईयर 2024 (MY24) और मॉडल ईयर 2025 (MY25) पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। कंपनी स्टॉक खाली करने के लिए MY24 पर सबसे ज्यादा बेनिफिट दे रही है। इनविक्टो के MY24 पर 2.15 लाख रुपए और MY25 पर 1.15 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इनविक्टो को तीन वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जेटा प्लस 7S, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जेटा प्लस 8S और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अल्फा प्लस 7S शामिल हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.21 लाख रुपए है।

मारुति इनविक्टो डिस्काउंट फरवरी 2025
मॉडल ईयरडिस्काउंट
MY242.15 लाख
MY251.15 लाख

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Invicto

Maruti Suzuki Invicto

₹ 25.21 - 28.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross

₹ 19.94 - 31.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 18.98 - 25.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu V-Cross

Isuzu V-Cross

₹ 25.52 - 30.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 18.99 - 32.41 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति इनविक्टो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति इनविक्टो को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर TNGA इंजन मिलेगा। ये E-CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह 183hp की पावर और 1250Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये कार 9.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, एक लीटर पेट्रोल में इसक माइलेज 23.24Km तक है। बता दें कि टोयोटा इनोवा की तरह ये भी 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है।

ये भी पढ़ें:तेजी से बढ़ रहा इस कंपनी की ई-कारों का दबदबा, टाटा से बस 812 यूनिट रही पीछे

इसमें मस्कुलर क्लैमशेल बोनट, DRL के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स, क्रोम से घिरा हुआ हेक्सागनल ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और सिल्वर स्किड प्लेट्स उपलब्ध हैं। केबिन में डुअल-टोन डैशबोर्ड, लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ पावर्ड ओटोमन सीट्स, इंटीग्रेटेड मूड लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

ये भी पढ़ें:लॉन्च से पहले ही हो गया हुंडई की नई SUV का खुलासा! टेस्टिंग मॉडल ने खोल दिए राज

मारुति सुजुकी इनविक्टो में वन-टच पावर टेलगेट मिलेगा। यानी सिंगल टच से टेलगेट ओपन हो जाएगा। इसमें कंपनी का नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट के साथ छह एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी। इसकी लंबाई 4755mm, चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1795mm है। इसमें 8 तरह से एडजस्टेबल पावर वेंटिलेटेड सीट्स हैं। आगे की सीटें, सेकेंड रो में कैप्टन सीटें, साइड फोल्डेबल टेबल, थर्ड रो तक आसान पहुंच के लिए वन-टच वॉक-इन स्लाइड, मल्टी-जोन टेंपरेचर सेटिंग्स दी है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें