मारुति बलेनो हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों के ₹1.18 लाख बच रहे, बस इतने में मिल रहा बेस मॉडल
- देश की ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पिछले महीने यानी नवंबर 2024 में मारुति की बलेनो का जादू जमकर चला। लंबे समय के बाद ये प्रीमियम हैचबैक एक बार फिर देश की नंबर-1 कार बनने में कामयाब रही। पिछले महीने इसकी 16,293 यूनिट बिकी थीं।

देश की ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पिछले महीने यानी नवंबर 2024 में मारुति की बलेनो का जादू जमकर चला। लंबे समय के बाद ये प्रीमियम हैचबैक एक बार फिर देश की नंबर-1 कार बनने में कामयाब रही। पिछले महीने इसकी 16,293 यूनिट बिकी थीं। मारुति सुजुकी अपनी कारों को देश की सेना के जवानों को CSD कैंटीन की मदद से बेचती है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। जिसके चलते यहां से कार खरीदने पर जवानों का टैक्स का बड़ा अमाउंट बच जाता है। Cars24 के मुताबिक, यहां पर बलेनो की शुरुआती कीमत सिग्मा वैरिएंट के लिए 5.90 लाख रुपए है। जबकि, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.66 लाख रुपए है। यानी इस बेस वैरिएंट पर ही टैक्स के 76 हजार रुपए बच जाएंगे।
कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर डिजायर की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.49 - 8.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.79 - 10.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति बलेनो की सिविल और CSD कीमतें | |||
वैरिएंट | CSD कीमत | शोरूम कीमत | अंतर |
सिग्मा | ₹5.90 लाख | ₹6.66 लाख | ₹76 हजार |
डेल्टा | ₹6.60 लाख | ₹7.50 लाख | ₹90 हजार |
जेटा | ₹7.40 लाख | ₹8.43 लाख | ₹1.03 लाख |
अल्फा | ₹8.20 लाख | ₹9.38 लाख | ₹1.18 लाख |
डेल्टा AMT | ₹7.15 लाख | ₹7.95 लाख | ₹80 हजार |
जेटा AMT | ₹7.95 लाख | ₹8.88 लाख | ₹93 हजार |
अल्फा AMT | ₹8.75 लाख | 9.83 लाख | ₹1.08 लाख |
मारुति बलेनो की CSD और शोरूम कीमतों में 76 हजार रुपए से लेकर 1.18 लाख रुपए तक के टैक्स का अंतर है। जैसे, बलेनो के अल्फा वैरिएंट की CSD कीमत 8.20 लाख रुपए है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 1.18 लाख रुपए बच जाएंगे। इसी तरह लिस्ट में बलेनो के कुल 7 वैरिएंट पर टैक्स की महाबचत हो रही है।
बलेनो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बलेनो में 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर जनरेट करेगा। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। बलेनो CNG में 1.2-लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 78ps की पावर और 99nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
बलेनो की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है। नई बलेनो के AC वेंट्स को फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इस प्रीमियम हैचबैक में 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है।
मारुति बलेनो में अब सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। बेलेनो को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा के चार वैरिएंट में बेचा जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।