बचेगा टैक्स! मात्र ₹4.17 लाख में मिल रही 33km का माइलेज देने वाली ये कार, ₹90,000 से ज्यादा की बचत
अगर आप CSD से मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि CSD से कार खरीदने वालों को लगभग 90,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है। CSD से ये कार मात्र 4.17 लाख रुपये में मिल रही है। इसका माइलेज 33km से ज्यादा का है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 हैचबैक कार देश के जवानों के लिए CSD के जरिए भी उपलब्ध हो गई है। CSD (Canteen Stores Department) के माध्यम से कार लेने वाले ग्राहकों को कार काफी सस्ते में मिल जाती है, क्योंकि गाड़ी पर लगने वाली GST पर काफी छूट मिलती है। मारुति ने हाल ही में ऑल्टो K10 की CSD कीमतों को अपडेट किया है। इसलिए, आज हम यहां मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 कैंटीन की कीमतों की तुलना एक्स-शोरूम कीमतों से भी करने जा रहे हैं, ताकि यह देखा जा सके कि CSD चैनल के जरिए ऑल्टो खरीदकर हमारे सैनिक कितनी बचत कर सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.99 - 5.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 4.26 - 6.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 5.37 - 7.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.7 - 6.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति ऑल्टो K10 की फरवरी 2025 की CSD कीमतें
मारुति ऑल्टो K10 की सटीक वैरिएंट-वार CSD कीमतें नीचे चार्ट में दी गई हैं।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 CSD प्राइस लिस्ट फरवरी 2025 | ||
वैरिएंट | पावरट्रेन | CSD प्राइस (w/ GST) |
STD | 1.0L पेट्रोल-मैनुअल | उपलब्ध नहीं |
LXI | 1.0L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 4,17,823 |
VXI | 1.0L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 4,29,597 |
VXI Plus | 1.0L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 4,61,584 |
VXI | 1.0L Petrol-Automatic | Rs. 4,75,925 |
VXI Plus | 1.0L Petrol-Automatic | Rs. 5,09,172 |
मारुति ऑल्टो K10 की CSD और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना
मारुति ऑल्टो K10 की CSD और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना करने से पता चलता है कि मानक एक्स-शोरूम कीमत की तुलना में ऑल्टो K10 की CSD कीमतें लगभग 75,000 से 90,000 रुपये तक कम हैं।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 CSD और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना | |||
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | अंतर | CSD प्राइस (w/ GST) |
1.0L पेट्रोल-मैनुअल | |||
STD | Rs. 4,09,000 | उपलब्ध नहीं | उपलब्ध नहीं |
LXI | Rs. 4,93,500 | Rs. 75,677 | Rs. 4,17,823 |
VXI | Rs. 5,14,500 | Rs. 84,903 | Rs. 4,29,597 |
VXI Plus | Rs. 5,49,500 | Rs. 87,916 | Rs. 4,61,584 |
1.0L पेट्रोल-ऑटोमैटिक | |||
VXI | Rs. 5,64,500 | Rs. 88,575 | Rs. 4,75,925 |
VXI Plus | Rs. 5,99,501 | Rs. 90,329 | Rs. 5,09,172 |
1.0L CNG-मैनुअल | |||
LXI | Rs. 5,83,499 | - | उपलब्ध नहीं |
VXI | Rs. 6,04,501 | Rs. 87,565 | Rs. 5,16,936 |
ऊपर चार्ट में मारुति ऑल्टो K10 की CSD और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना करने से पता चलता है कि CSD से लेने पर मारुति ऑल्टो K10 के VXI Plus वैरिएंट पर सबसे ज्यादा छूट मिलती है। मारुति ऑल्टो K10 VXI Plus वैरिएंट पर ग्राहक लगभग 90,329 रुपये की बचत कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।