अपना बजट रखिए तैयार, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही 4 धांसू कॉम्पैक्ट SUV; इनमें EV है शामिल
महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसूयवी XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि महिंद्रा 3XO EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

बीते कुछ सालों से भारतीय मार्केट में कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर आप भी निकट भविष्य में नई कॉम्पैक्ट एसूयवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, साल 2025 में कई कंपनियां अपने नए कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल को लॉन्च करने जा रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 अपकमिंग मॉडल के बारे में विस्तार से।
Mahindra XUV 3XO EV
महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसूयवी XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि महिंद्रा XUV 3XO EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। मार्केट में XUV 3XO ईवी का मुकाबला टाटा पंच EV जैसी कारों से होगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा क्या गया है कि ईवी सिंगल चार्ज पर लगभग 400 किमी की रेंज ऑफर करेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 17 - 26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Maruti Suzuki Fronx Hybrid
मारुति अपनी पॉपुलर एसूयवी फ्रोंक्स का हाइब्रिड वैरिएंट पेश करने की तैयारी कर रही है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। बता दें कि फ्रोंक्स हाइब्रिड इस साल के अंत में लॉन्च हो सकती है। बता दें कि हाइब्रिड पावरट्रेन के कारण इसका माइलेजल 30 किमी तक जा सकता है।
New Gen Hyundai Venue
हुंडई 2025 के अंत से पहले भारत में अगली पीढ़ी की वेन्यू लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आने वाली एसयूवी में बड़ा डिजाइन बदलाव होगा जिसमें अपडेटेड एक्सटीरियर और नया केबिन होगा। साथ ही इसमें कई नए-पुराने फीचर्स और तकनीकी सुधार भी होंगे। हालांकि, कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होगा।
Tata Punch Facelift
टाटा मोटर्स अपनी बेस्ट-सेलिंग पंच को भी नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि टाटा पंच पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले कार थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नए पंच के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़ा बदलाव किया जाएगा। हालांकि, कार के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।