Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra xev 9e and be 6 top-end variants get nearly 75 percent bookings

महिंद्रा XEV 9e और BE 6 के इस वैरिएंट को मिली करीब 75% बुकिंग, 500 km से ज्यादा है रेंज

महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक कार XEV 9e और BE 6 ने लॉन्च होते ही तहलका मचा दिया। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ईवी को पहले 24 घंटों के अंदर 30,179 बुकिंग मिली।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 Feb 2025 03:08 PM
share Share
Follow Us on
महिंद्रा XEV 9e और BE 6 के इस वैरिएंट को मिली करीब 75% बुकिंग, 500 km से ज्यादा है रेंज

महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक कार XEV 9e और BE 6 ने लॉन्च होते ही तहलका मचा दिया। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ईवी को पहले 24 घंटों के अंदर 30,179 बुकिंग मिली। इस बुकिंग में XEV 9e को 56 पर्सेंट ग्राहक मिले। जबकि BE 6 की हिस्सेदारी 44 पर्सेंट रही। आइए जानते हैं दोनों एसयूवी की बुकिंग और इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:भारत में दस्तक देने की तैयारी कर रही मारुति की 4 नई इलेक्ट्रिक कार, जानिए डिटेल

इस वैरिएंट को मिली 73 पर्सेंट बुकिंग

दोनों एसयूवी के टॉप-एंड वैरिएंट को कुल बुकिंग की लगभग तीन चौथाई हिस्सेदारी मिली है। महिंद्रा ईवी के 79kWh बैटरी से लैस मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। टॉप-स्पेक मॉडल को कुल बुकिंग का 73 पर्सेंट हिस्सा मिला।

ये भी पढ़ें:फॉर्च्यूनर की बादशाहत के लिए खतरा बनकर आ रही ये दमदार SUV, लॉन्च डेट हुई कंफर्म

इतनी है ईवी की कीमत

महिंद्रा XEV 9e की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये है जो 59 kWh की बैटरी से लैस है। जबकि टॉप-टियर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30.50 लाख रुपये है। वहीं, BE 6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये तक जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें