Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Thar Roxx, Thar demand leads to 70:30 production split, check details

गजब! महिंद्रा की इस नई SUV पर ऐसा टूटे लोग कि कंपनी को बढ़ाना पड़ा प्रोडक्शन, सबको बस यही मॉडल चाहिए; नहीं थम रही डिमांड

महिंद्रा की नई SUV थार रॉक्स मार्केट में धूम मचा रही है। लोगों में इसका ऐसा क्रेज है कि कंपनी को इसका प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ा है। अब कंपनी थार-3 डोर (Thar 3-door) और 5-डोर (5-door) मॉडल्स का उत्पादन 30:70 के अनुपात में करेगी।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 10 Feb 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
गजब! महिंद्रा की इस नई SUV पर ऐसा टूटे लोग कि कंपनी को बढ़ाना पड़ा प्रोडक्शन, सबको बस यही मॉडल चाहिए; नहीं थम रही डिमांड

महिंद्रा थार (Mahindra Thar) हमेशा से ही एक दमदार और स्टाइलिश SUV रही है, लेकिन थार रॉक्स (Thar Roxx) के लॉन्च के बाद इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। इसकी जबरदस्त डिमांड के चलते महिंद्रा (Mahindra) ने अपने प्रोडक्शन में बदलाव किया है। अब कंपनी थार-3 डोर (Thar 3-door) और 5-डोर (5-door) मॉडल्स का उत्पादन 30:70 के अनुपात में करेगी। यानी अब 5-डोर वैरिएंट पर ज्यादा फोकस किया जाएगा, क्योंकि ग्राहक इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:XUV700, बोलेरो, थार या XUV 3XO नहीं, बल्कि ये बना महिंद्रा का नंबर-1 मॉडल

सितंबर 2025 में दोगुनी हुई महिंद्रा थार रॉक्स की बिक्री

महिंद्रा थार रॉक्स की बिक्री ने सितंबर 2025 में सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। अगस्त 2024 में जहां इसकी सिर्फ 4,268 यूनिट्स की डिलीवरी हुई थी, वहीं सितंबर 2024 में यह आंकड़ा सीधे 8,843 यूनिट्स तक पहुंच गया। इसमें से 3,911 यूनिट्स 3-डोर थार की थीं, जबकि 4,932 यूनिट्स रॉक्स (Roxx) 5-डोर की थीं।

महिंद्रा थार का उत्पादन 9,000 यूनिट्स तक बढ़ा

महिंद्रा (Mahindra) पहले हर महीने 6,500 यूनिट्स का उत्पादन कर रही थी, लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए अब इसे 9,000 यूनिट्स तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि नवंबर 2024 में ही थार (Thar) ब्रांड ने 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का बड़ा माइलस्टोन हासिल किया था।

कीमत और इंजन

महिंद्रा थार रॉक्स के कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 23.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसके इंजन ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने इसे 4x4 डीजल ऑटोमैटिक इंजन के साथ भी पेश किया है। यह सेगमेंट की सबसे दमदार ऑफ-रोडिंग SUV है।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा की इस 7-सीटर कार से ऐसे रूठे ग्राहक, जनवरी में खाता तक नहीं खुला

XUV 3XO की भी बढ़ेगी प्रोडक्शन

महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) के साथ-साथ कंपनी XUV 3XO की उत्पादन क्षमता भी बढ़ाने की योजना बना रही है, क्योंकि इसकी डिमांड भी मार्केट में तेजी से बढ़ रही है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें