Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Scorpio-N Carbon Arrives at Dealerships, check all details

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N कार्बन: शानदार लुक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मार्केट में दस्तक, सामने आया पहला रियल लुक

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N कार्बन (Mahindra Scorpio-N Carbon) अब डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। ये शानदार लुक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मार्केट में दस्तक दे चुकी है। अब इसका पहला रियल लुक सामने आ गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 4 March 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N कार्बन: शानदार लुक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मार्केट में दस्तक, सामने आया पहला रियल लुक

महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो-N के नए कार्बन एडिशन (Mahindra Scorpio-N Carbon) को लॉन्च कर दिया है। यह नया वैरिएंट 2 लाख यूनिट्स की बिक्री के सेलीब्रेशन के मौके पर पेश किया गया था। सीमित यूनिट्स में उपलब्ध इस खास एडिशन की कीमत 19.19 लाख से लेकर 24.89 लाख (एक्स-शोरूम) तक रखी गई है। इसे Z8 और Z8 L वैरिएंट्स के आधार पर पेश किया गया है और यह स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 20,000 अधिक कीमत पर उपलब्ध होगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

दमदार एक्सटीरियर डिजाइन

ऑल-ब्लैक थीम: स्कॉर्पियो-N कार्बन एडिशन को पूरी तरह ब्लैक एक्सटीरियर पेंट के साथ पेश किया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 15 - 26.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 14 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

डार्क क्रोम एलिमेंट्स: ग्रिल, हेडलैंप क्लस्टर, डोर हैंडल्स और रियर बंपर पर डार्क क्रोम फिनिश इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है।

ब्लैक अलॉय व्हील्स: इसके 18-इंच के अलॉय व्हील्स भी ब्लैक फिनिश में दिए गए हैं, जो SUV के बोल्ड लुक को और भी दमदार बनाते हैं।

इंटीरियर में प्रीमियम ब्लैक थीम

कार के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील, सीट अपहोल्स्ट्री और रूफ लाइनिंग तक सब कुछ ब्लैक थीम में दिया गया है। हालांकि, इसमें फीचर्स स्टैंडर्ड स्कॉर्पियो-N के समान ही दिए गए हैं, जिससे इसे एक प्रीमियम टच मिलता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N कार्बन एडिशन को दो दमदार इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है। ये दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आते हैं। इसके अलावा यह खास एडिशन 2WD और 4WD दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए भी यह एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:डीलरशिप पर पहुंचने लगी महिंद्रा की ये दमदार SUV, लुक ऐसा कि देखकर फैन हो जाएंगे

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N कार्बन एडिशन उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जो स्पोर्टी, प्रीमियम और दमदार SUV की तलाश में हैं। इसका ऑल-ब्लैक लुक, शानदार फीचर्स और पावरफुल इंजन इसे भारतीय बाजार में एक खास और लिमिटेड एडिशन SUV बनाते हैं। अगर आप कुछ नया और एक्सक्लूसिव चाहते हैं, तो स्कॉर्पियो-N कार्बन एडिशन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। (P.C- Carwale)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें