Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra scorpio again becomes the companys top-selling model in august 2024

एक बार फिर इस SUV के सिर सजा नंबर-1 का ताज, पीछे छूट गए थार, बोलेरो सहित दूसरे सभी मॉडल; 40% बढ़ी बिक्री

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) एक बार फिर कंपनी की टॉप-सेलिंग कार बन गई है। बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो ने बीते महीने यानी अगस्त, 2024 में कुल 13,778 यूनिट एसयूवी की बिक्री की थी।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 8 Sep 2024 05:25 AM
share Share

देसी दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने बीते महीने यानी अगस्त, 2024 में हुई कार बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) कंपनी की टॉप-सेलिंग कार बन गई है। बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो ने बीते महीने कुल 13,778 यूनिट एसयूवी की बिक्री की थी। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो ने कुल 9,898 यूनिट एसयूवी की बिक्री की थी। इस दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री में सालाना आधार पर 39.29 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि बढ़ी हुई इस बिक्री की बदौलत कंपनी की कुल बिक्री में महिंद्रा स्कॉर्पियो की हिस्सेदारी अकेले 31.86 पर्सेंट हो गई। आइए जानते हैं बीते महीने कंपनी की 7 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

9000 यूनिट से ज्यादा बिकी XUV 700

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा XUV 700 रही। महिंद्रा XUV 700 ने बीते महीने कुल 9,007 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2023 में महिंद्रा XUV 700 ने कुल 6,512 यूनिट एसयूवी की बिक्री की थी। इस दौरान XUV 700 की बिक्री में 38.31 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी देखी गई। जबकि बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महिंद्रा XUV 3X0 रही। महिंद्रा XUV 3X0 ने बीते महीने 80.29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,000 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने बीते महीने 28.57 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 6,494 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

सिर्फ 8 यूनिट बिकी महिंद्रा मराजो

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने बीते महीने कुल 4,268 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2023 में महिंद्रा थार ने कुल 5,951 यूनिट एसयूवी की बिक्री की थी। इस दौरान महिंद्रा थार की बिक्री में सालाना आधार पर 28.28 पर्सेंट की सालाना गिरावट देखी गई। जबकि बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर महिंद्रा XUV 400 EV रही। महिंद्रा XUV 400 EV ने बीते महीने 8.35 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 713 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा मराजो रही। महिंद्रा मराजो ने बीते महीने 82.98 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 8 यूनिट कार की बिक्री की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें