Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Marrazo Discount Offers April 2024

शोरूम पर खड़ी धूल खा रही ये कार! अब कंपनी स्टॉक खाली लाई इतना बड़ा डिस्काउंट, जानिए कितने रुपए बचेंगे?

  • महिंद्रा अप्रैल में अपनी जिन कारों पर डिस्काउंट दे रही है उसमें मराजो MPV का नाम भी शामिल है। कंपनी इस कार पर 40,020 रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 17 April 2024 12:52 PM
share Share

महिंद्रा अप्रैल में अपनी जिन कारों पर डिस्काउंट दे रही है उसमें मराजो MPV का नाम भी शामिल है। कंपनी इस कार पर 40,020 रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। मराजो के मॉडल ईयर 2023 और मॉडल ईयर 2024 पर अलग-अलग डिस्काउंट मिलेगा। मराजो के सभी वैरिएंट M2, M4+ और M6+ पर इस डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। बता दें कि मराजो की सेल्स पिछले कई महीनों से डाउन है। इससे पहले कंपनी फरवरी में इस पर 93,200 रुपए का डिस्काउंट दे रही थी। मार्च में इसकी सिर्फ 51 यूनिट बिकीं।

महिंद्रा XUV700 पर डिस्काउंट अप्रैल 2024
मॉडल ईयर 2023/2024
वैरिएंटटाइपडिस्काउंट
M2 डीजल MTकैश₹40,020
M4 PLUS डीजल MTकैश₹36,250
M6 PLUS डीजल MTकैश₹36,250

मराजो के पास कंपनी के कुल मार्केट शेयर का 1% हिस्सा भी नहीं रह गया। ऐसे में इस बात को समझा जा सकता है कि तगड़े डिस्काउंट के बाद भई इसकी सेल्स को बूस्ट नहीं मिल रहा है। पिछले 6 महीने को दौरान इसकी सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो अक्टूबर 2023 में 89 यूनिट, नंवबर 2023 में 49 यूनिट, दिसंबर 2023 में 62 यूनिट, जनवरी 2024 में 32 यूनिट, फरवरी 2024 में 51 यूनिट और मार्च 2024 में 51 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़े:जिस SUV को खरीदने की देश भर में मची है लूट, उस पर आया ₹1.50 लाख का कैश डिस्काउंट

मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ये भी पढ़े:ग्राहकों ने इस SUV से फेर लिया मुंह! 1000 यूनिट तक सिमट कर रह गई सेल

फीचर की बात करें तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें