इस 7-सीटर कार का खेल खत्म! मार्च में इसे एक भी ग्राहक नहीं मिला; जनवरी में भी नहीं खुला था खाता
- महिंद्रा ने अपनी मार्च 2025 सेल्स के आंकड़े जारी कर दिया है। कंपनी के लिए लिए हर बार की तरफ एक बार फिर स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। तो दूसरी तरफ, मराजो के लिए आंकड़े बिल्कुल भी नहीं बदले।

महिंद्रा ने अपनी मार्च 2025 सेल्स के आंकड़े जारी कर दिया है। कंपनी के लिए लिए हर बार की तरफ एक बार फिर स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। तो दूसरी तरफ, मराजो के लिए आंकड़े बिल्कुल भी नहीं बदले। बल्कि, इसकी सेल्स 00 यूनिट पर आ गई। दरअसल, फरवरी में इस 7-सीटर MPV की 17 यूनिट बिकी थीं, लेकिन मार्च में इसका खाता नहीं खुला। इस तरह ये कंपनी के लिए सबसे फ्लॉप कार रही। पिछले 6 महीने के दौरान इसकी सेल्स की बात करें तो अक्टूबर 2024 में इसकी 37 यूनिट, नवंबर में 9 यूनिट, दिसंबर में 16 यूनिट, जनवरी 2025 में 0 यूनिट और फरवरी में 17 यूनिट बिकी थीं।
सेल बढ़ाने हजारों का डिस्काउंट
महिंद्रा अपनी 7-सीटर MPV मराजो पर भी गजब का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस MPV के सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है। यानी इसके मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 स्टॉक पर ये डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी इस महीने इस कार पर 72,500 रुपए तक की छूट दे रही है। इस कार पर ये डिस्काउंट देने का बड़ा रीजन इसकी सेल्स में कमी होना भी है। 2024 में ये कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार रही। वहीं, ये देश की सबसे कम बिकने वाली कारों की लिस्ट में भी शामिल रही। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.59 लाख रुपए से 17 लाख रुपए तक हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta
₹ 11.11 - 20.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 10 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens
₹ 10.6 - 19.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं। इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, टोयोटा रुमियन, किआ कैरेंस जैसे मॉडल से होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।