इन 2 भारतीय ई-कारों ने रचा इतिहास! 24 घंटे में हासिल की ₹8,472 करोड़ की बुकिंग, 30,000 से ज्यादा लोगों ने अपनी बनाई
भारत की कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों ने एक नया इतिहास रच दिया है। महिंद्रा BE 6 और XEV 9e ने सिर्फ 24 घंटे में 8,472 करोड़ रुपये की बुकिंग वैल्यू हासिल की है। इन दो महिंद्रा ई-कारों को एक दिन में 30,000 से ज्यादा लोगों ने बुुक किया है, जो एक रिकॉर्ड है।

महिंद्रा ने अपने इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महिंद्रा की XEV 9e और BE6 ने बुकिंग में नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। जी हां, XEV 9e ईवी ने MG विंडसर EV के पहले दिन की बुकिंग रिकॉर्ड (15,000 यूनिट्स) को भी पीछे छोड़ दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि XEV 9e और BE6 ने कुल 30,791 बुकिंग सिर्फ एक दिन में हासिल की है। इस टाइम पीरियड में कंपनी ने 8,472 करोड़ की बुकिंग वैल्यूॉॉॉॉ (एक्स-शोरूम कीमत) हासिल की है। इस शानदार सफलता के पीछे महिंद्रा की प्रीमियम ईवी तकनीक, दमदार परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक फीचर्स का बड़ा योगदान है। आइए जरा विस्तार से इनकी खासियत जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
8,472 करोड़ रुपये की बुकिंग वैल्यू
बुकिंग डाटा के अनुसार, XEV 9e की मांग BE6 की तुलना में अधिक रही है। कुल बुकिंग्स में से 56% XEV 9e के लिए और 44% BE6 के लिए आई हैं। रशलेन की एक रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा की नई पेश की गई इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी XEV 9e और BE6 ने लॉन्च के पहले दिन 30,179 बुकिंग दर्ज कर रिकॉर्डतोड़ 8,472 करोड़ रुपये की बुकिंग वैल्यू (एक्स-शोरूम कीमत पर) हासिल की है।
सबसे लोकप्रिय मॉडल
महिंद्रा के टॉप-एंड Pack Three वैरिएंट को 73% ग्राहकों ने चुना है, जो कि 79 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इससे यह साफ होता है कि ग्राहक ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं।
कीमत और डिलीवरी डिटेल्स
- XEV 9e की शुरुआती कीमत: 21.90 लाख
- BE6 की शुरुआती कीमत: 18.90 लाख
- डिलीवरी की शुरुआत: मार्च 2025 के आखिरी हफ्ते से
कंपनी के अनुसार XEV 9e और BE6 की सफलता यह दिखाती है कि प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में भारतीय ग्राहकों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। ये दोनों एसयूवी "मेड इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड" हैं और इन्हें 26 नवंबर 2024 को पेश किया गया था।
XEV 9e और BE6 ग्राहकों की पहली पसंद क्यों?
ग्राहकों को इसमें प्रीमियम डिजाइन और लक्जरी इंटीरियर मिलता है। इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की रेंज काफी शानदार और बैटरी दमदार है। इसमें टॉप-नॉच टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इन इलेक्ट्रिक मॉडलों में महिंद्रा की भरोसेमंद इंजीनियरिंग मिलती है।
क्या आपको भी चाहिए ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV?
बुकिंग इतनी तेजी से हो रही हैं कि अगर आप भी इनमें से कोई मॉडल लेना चाहते हैं, तो जल्द ही नजदीकी महिंद्रा शोरूम से संपर्क कर लें, नहीं तो इन दो ईवी पर वेटिंग पीरियड बढ़ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।