Hindi Newsऑटो न्यूज़know the features of hero xoom 160 in 5 points

लॉन्च होते ही मार्केट में खूब चर्चा बटोर रहा हीरो का ये पहला मैक्सी स्कूटर, 5 पॉइंट्स में जानिए इसकी खासियत

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपना पहला मैक्सी-स्कूटर जूम 160 को लॉन्च किया। इसे सबसे पहले EICMA 2024 में पेश किया गया था। अब इसे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च किया गया है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 25 Jan 2025 10:03 AM
share Share
Follow Us on
लॉन्च होते ही मार्केट में खूब चर्चा बटोर रहा हीरो का ये पहला मैक्सी स्कूटर, 5 पॉइंट्स में जानिए इसकी खासियत

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपना सबसे पावरफुल और पहला मैक्सी-स्कूटर जूम 160 को लॉन्च किया। बता दें कि इसे सबसे पहले EICMA 2024 में पेश किया गया था। अब इसे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च किया गया है। अगर आप हीरो जूम 160 को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं इसके 5 खासियत के बारे में विस्तार से।

डिजाइन

जूम 160 एक मैक्सी-स्कूटर है जिसमें चारों तरफ एंगुलर पैनल है जिसमें सेंट्रल स्पाइन भी है। जूम 160 को स्पोर्टी तरीके से डिजाइन किया है। नया हीरो स्कूटर लंबा दिखता है और इसमें स्मोक वाइजर के ऊपर स्प्लिट एलईडी हेडलाइट है। जूम 160 ग्राहकों के लिए 4 कलर में उपलब्ध है जिसमें मैटर रेनफॉरेस्ट ग्रीन, कैन्यन रेड, पर्ल समिट व्हाइट और वॉल्केनिक ग्रे शामिल है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hero Xoom 125

Hero Xoom 125

₹ 86,900 - 92,900

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Xoom 110

Hero Xoom 110

₹ 72,284 - 82,617

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero  Xoom 160

Hero Xoom 160

₹ 1.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Xoom

Hero Xoom

₹ 72,284 - 82,617

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Electric Photon

Hero Electric Photon

₹ 1.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फीचर्स

फीचर्स के तौर पर जूम 160 में एलईडी लाइट के साथ पूरी तरह से डिजिटल डैश, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल और एसएमएस के लिए सिंगल-चैनल एबीएस भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:हीरो इलेक्ट्रिक साइकिल ने जमकर बटोरीं सुर्खियां, सफर का बना रहीं आसान

पावरट्रेन

दूसरी ओर पावरट्रेन के तौर पर जूम 160 में 156cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन है जो 8,000rpm पर 14bbhp की अधिकतम पावर और 6,500rpm पर 13.7Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें CVT सेटअप है।

हार्डवेयर

जूम 160 में अंडरबोन चेसिस का इस्तेमाल किया गया है जो टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग्स पर टिका हुआ है। इसके ब्रेकिंग हार्डवेयर में 14-इंच के पहियों पर लगा फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक शामिल है।

कीमत

जूम 160 की एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में 1.48 लाख रुपये रखी गई है। भारतीय मार्केट में जूम 160 का मुकाबला यामाहा एरोक्स 155 जैसे स्कूटर से होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें