Hindi Newsऑटो न्यूज़Imported Cars Defender, Range Rover, Jaguar From UK To Get 90 Percent Duty Cut

ब्रिटेन से भारत एक्सपोर्ट होने वाली कारों के टैक्स में 90% कटौती होगी; रेंज रोवर, जगुआर जैसे मॉडल होंगे सस्ते

FTA भारतीय एक्सपोर्ट को एक बड़ा बढ़ावा देता है, क्योंकि यूके भारत से आने वाले 99% सामानों पर टैरिफ हटा देगा। ब्रिटिश निर्मित कारें, जिन पर वर्तमान में 100% से अधिक शुल्क लगता है, अब सिर्फ 10% कर लगाया जाएगा। इससे भारत में हाई कैटेगरी के व्हीकल अधिक सुलभ हो जाएंगे।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 8 May 2025 09:21 AM
share Share
Follow Us on
ब्रिटेन से भारत एक्सपोर्ट होने वाली कारों के टैक्स में 90% कटौती होगी; रेंज रोवर, जगुआर जैसे मॉडल होंगे सस्ते

भारत और यूनाइटेड किंगडम ने आधिकारिक तौर पर एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत तीन सालों से अधिक समय तक चली विस्तृत वार्ता पूरी हुई है। इस समझौते से साल 2040 तक दोनों देशों के बीच कुल एनुअल ट्रेड में 25.5 बिलियन पाउंड की वृद्धि होने का अनुमान है। यह 2024 में दोनों भागीदारों के बीच आदान-प्रदान किए जाने वाले मौजूदा 42.6 बिलियन पाउंड के सामान और सेवाओं पर आधारित है।

FTA भारतीय एक्सपोर्ट को एक बड़ा बढ़ावा देता है, क्योंकि यूके भारत से आने वाले 99% सामानों पर टैरिफ हटा देगा। आयात शुल्क हटाने से गारमेंट्स, मरीन फू़ड, लेदर प्रोडक्ट और ऑटो कंपोनेंट जैसे सेक्टर को सीधा लाभ मिलेगा। भारत के टैक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग के लिए यह ब्रिटिश बाजार में अधिक कॉम्पटेटिव खेल का मैदान तैयार करता है।

ये भी पढ़ें:इस 7-सीटर को घर लाने का बढ़िया मौका, कंपनी दे रही ₹65000 का डिस्काउंट

इस बीच, भारत ने यूके के 90% निर्यात पर शुल्क कम करने पर सहमति व्यक्त की है, जो प्रमुख सेक्ट्र में क्रमिक लेकिन महत्वपूर्ण रियायतें प्रदान करता है। स्कॉच व्हिस्की पर मौजूदा 150% आयात कर को दस साल की अवधि में घटाकर 40% कर दिया जाएगा। ब्रिटिश निर्मित कारें, जिन पर वर्तमान में 100% से अधिक शुल्क लगता है, अब सिर्फ 10% कर लगाया जाएगा। इससे भारत में हाई कैटेगरी के व्हीकल अधिक सुलभ हो जाएंगे।

इस प्रकार जगुआर लैंड रोवर, बेंटले, BMW ग्रुप की मिनी, रोल्स-रॉयस और एस्टन मार्टिन जैसे ब्रांड जो देश में पूर्ण आयात के रूप में लाए जाते हैं, उनकी कीमतों में महत्वपूर्ण कटौती हो सकती है। इस कदम से नॉर्टन जैसे मोटरसाइकिल निर्माताओं को भी लाभ हो सकता है, जिसका स्वामित्व टीवीएस और ट्रायम्फ के पास है। इसका संचालन स्थानीय स्तर पर बजाज ऑटो द्वारा पूरी तरह से देखा जाता है।

ये भी पढ़ें:₹65000 के डिस्काउंट ने इस कार को एक झटके में कर दिया सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत

यह समझौता व्यावसायिक गतिशीलता में भी सुधार करता है, मौजूदा इमिग्रेशन पॉलिसी को समायोजित किए बिना प्रॉफेशनल्स के लिए यात्रा प्रक्रियाओं को आसान बनाता है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के प्रधान मंत्री कीर स्टारमर दोनों ने इस सौदे की सराहना करते हुए इसे दोनों देशों के बीच लगातार विकसित हो रहे संबंधों में एक निर्णायक कदम बताया। यूके के लिए यह व्यापार समझौता यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद से सबसे महत्वपूर्ण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें