Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai unveils Creta 2025 with new variants and updates, price starts at Rs 12.97 lakh, check details

SUV लवर्स के लिए खुशखबरी! लॉन्च हुआ क्रेटा का सबसे सस्ता सनरूफ वाला मॉडल, मिलेंगे नए कलर ऑप्शन और जबरदस्त फीचर्स

SUV लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) का EX(O) और SX प्रीमियम वैरिएंट लॉन्च हो गया है, जो कई एडवांस फीचर्स से लैस है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 4 March 2025 12:33 AM
share Share
Follow Us on
SUV लवर्स के लिए खुशखबरी! लॉन्च हुआ क्रेटा का सबसे सस्ता सनरूफ वाला मॉडल, मिलेंगे नए कलर ऑप्शन और जबरदस्त फीचर्स

कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) ने अपनी लोकप्रिय SUV क्रेटा 2025 (Creta 2025) को नए EX(O) और SX प्रीमियम वैरिएंट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि EX(O) वैरिएंट अब तक का सबसे किफायती मॉडल है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

हुंडई क्रेटा EX(O) वैरिएंट: सबसे सस्ता पैनोरमिक सनरूफ मॉडल

हुंडई क्रेटा EX(O) वैरिएंट 12.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आता है और इसमें 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलता हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 17 - 26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
वैरिएंटकीमत (₹ एक्स-शोरूम)
क्रेटा 1.5 MPi MT EX(O)12,97,190
क्रेटा 1.5 MPi IVT EX(O)14,37,190
क्रेटा 1.5 CRDi MT EX(O)14,56,490
क्रेटा 1.5 CRDi AT EX(O)15,96,490

हुंडई क्रेटा SX प्रीमियम वैरिएंट: हाई-टेक और लग्जरी फीचर्स

SX Premium वैरिएंट में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, लेदर अपहोल्स्ट्री शामिल हैं। इसके अलावा स्कूप्ड सीटबैक मिलता है, जिससे सेकंड रो में ज्यादा लेगरूम मिलेगा। इसकी कीमत16.18 लाख से शुरू होती है।

वैरिएंटकीमत (₹ एक्स-शोरूम)
क्रेटा 1.5 MPi MT SX Premium16,18,390
क्रेटा 1.5 MPi IVT SX Premium17,68,390
क्रेटा 1.5 CRDi MT SX Premium17,76,690
क्रेटा 1.5 MPi MT SX(O)17,46,300
क्रेटा 1.5 MPi IVT SX(O)18,92,300
क्रेटा 1.5 CRDi MT SX(O)19,04,700
क्रेटा 1.5 CRDi AT SX(O)19,99,900
क्रेटा 1.5 Turbo DCT SX(O)20,18,900

हुंडई क्रेटा SX(O) वैरिएंट में कीमत बढ़ोतरी

हुंडई (Hyundai) ने क्रेटा के SX(O) वैरिएंट्स की कीमत में 8,000 का इजाफा किया है। हालांकि, SX(O) डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अभी भी 19.99 लाख में उपलब्ध है।

नए कलर ऑप्शन और अतिरिक्त फीचर्स

अब सभी वैरिएंट्स में टाइटन ग्रे मैट (Grey Matte) और स्टैरी नाइट (Starry Night) कलर ऑप्शन मिलेगा। S(O) वैरिएंट्स से शुरू होकर स्मार्ट की में मोशन सेंसर जोड़ा गया है। SX(O) ट्रिम्स में अब रेन सेंसिंग वाइपर्स, रियर वायरलेस चार्जर और स्कूप्ड सीटबैक मिलेगा।

ये भी पढ़ें:ये है हुंडई क्रेटा ईवी का पैसा वसूल वैरिएंट? एक्सीलेंस से पूरे ₹2 लाख सस्ता भी

हुंडई क्रेटा 2025 (Hyundai Creta 2025) के नए वैरिएंट्स अब और भी स्टाइलिश और एडवांस फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं। अगर आप एक किफायती पैनोरमिक सनरूफ मॉडल चाहते हैं, तो EX(O) एक बेहतरीन ऑप्शन है। वहीं, अधिक प्रीमियम फीचर्स के लिए SX Premium को चुना जा सकता है। हुंडई (Hyundai) ने SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें