Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Creta Waiting Period February 2025

इस SUV को खरीदने ऐसे टूटे लोग, वेटिंग पीरियड 90 दिनों तक पहुंचा; फिर भी अपने सेगमेंट में नंबर-1

  • हुंडई के लिए क्रेटा सालों से नंबर-1 SUV रही है। इसका ये सफर अभी भी चल रहा है। इसकी डिमांड ने इसके वेटिंग पीरियड में भी इजाफा हुआ है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 Feb 2025 12:46 PM
share Share
Follow Us on
इस SUV को खरीदने ऐसे टूटे लोग, वेटिंग पीरियड 90 दिनों तक पहुंचा; फिर भी अपने सेगमेंट में नंबर-1

हुंडई के लिए क्रेटा सालों से नंबर-1 SUV रही है। इसका ये सफर अभी भी चल रहा है। इसकी डिमांड ने इसके वेटिंग पीरियड में भी इजाफा हुआ है। यदि आप क्रेटा को इस महीने बुक कर करते हैं तब आपको डिलीवरी के लिए 3 महीने (90 दिन) तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, ये वेटिंग सीमित शहरों में है। ज्यादातर शहरों में इसकी डिलीवरी 1 से 2 महीने के अंदर ही मिल जाएगी। हमने यहां पर आपको देश के 20 पॉपुलर शहरों में क्रेटा और क्रेटा N लाइन के वेटिंग पीरियड के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप इस कार को खरीदने का बेहतर प्लानिंग कर पाएं।

हुंडई क्रेटा वेटिंग पीरियड फरवरी 2025
शहरक्रेटाक्रेटा N लाइन
नई दिल्ली1 महीना1 महीना
बेंगलुरु1-1.5 महीने1-1.5 महीने
मुंबई2 महीने2 महीने
हैदराबाद1-2 महीने2 महीने
पुणे2-3 महीने2 महीने
चेन्नई0.5-1 महीना0.5-1 महीना
जयपुर2-3 महीने2 महीने
अहमदाबाद1-1.5 महीने1-1.5 महीने
गुरुग्राम2 महीने2 महीने
लखनऊ0.5 महीना0.5 महीना
कोलकाता1 महीना1 महीना
ठाणे2 महीने1-1.5 महीने
सूरत2 महीने2 महीने
गाजियाबाद1-2 महीने1-1.5 महीने
चंडीगढ़2 महीने2 महीने
कोयंबटूर2-3 महीने2 महीने
पटना2-3 महीने1-2 महीने
फरीदाबाद1.5 महीने2 महीने
इंदौर1.5-2 महीने1.5-2 महीने
नोएडा2 महीने2 महीने

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 17 - 26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हुंडई क्रेटा में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।

ये भी पढ़ें:अगले सप्ताह आ रही किआ की ये धांसू कार, इंटीरियर आपका दिल जीत लेगा!

इस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है। हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है।

ये भी पढ़ें:सरकार की नई EV पॉलिसी: बाहर से आने वाली ई-कार पर 15% इम्पोर्ट ड्यूटी लगेगी

SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें