लोगों के दिलों-दिमाग से उतर ही नहीं रहा इस SUV का खुमार, बिक्री में फिर नंबर-1; स्कॉर्पियो, विटारा, सेल्टोस भी पीछे
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल किया। क्रेटा ने इस दौरान 40 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,522 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की पापुलैरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2025 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल किया। बता दें कि हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 40 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,522 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2024 में यह आंकड़ा 13,212 यूनिट था।
17% बढ़ गई XUV 700 की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,784 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,442 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 700 रही। महिंद्रा XUV 700 ने इस दौरान 17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,399 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 18.98 - 25.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सातवें नंबर पर ही टाटा कर्व
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,470 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान 11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 4,941 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा कर्व रही। टाटा कर्व ने इस दौरान कुल 3,087 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
61% घट गई एलिवेट की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर होंडा एलिवेट रही। होंडा एलिवेट ने 61 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,773 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवोगन टाइगुन रही। फॉक्सवैगन टाइगुन ने इस दौरान 21 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,548 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सफारी रही। टाटा सफारी ने इस दौरान 46 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,548 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।