Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Hybrid cars in UP Rs 4 lakh cheaper than Delhi and MP

मारुति, टोयोटा से होंडा तक... आपके चंद कदमों का सफर इन कारों को 4 लाख रुपए सस्ता कर देगा, ऐसे होगा ये चमत्कार!

  • आप दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार या उत्तराखंड जैसे राज्य से कोई कार खरीदते हैं। अब आपको ये पता चले कि कुछ किलोमीटर जाकर आप शोरूम बदल देते तो आपको हो सकता है कि 4 लाख रुपए की फायदा मिल जाता।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 17 Aug 2024 10:07 AM
share Share

आप दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार या उत्तराखंड जैसे राज्य से कोई कार खरीदते हैं। अब आपको ये पता चले कि कुछ किलोमीटर जाकर आप शोरूम बदल देते तो आपको हो सकता है कि 4 लाख रुपए की फायदा मिल जाता। तो सोचिए आपको कैसा लगेगा? दरअसल, हम आपको ऐसा इसलिए बता रहे हैं क्योंकि देश के सभी राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश के अंदर हाइब्रिड कारों की कीमतें काफी कम है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अंदर हाइब्रिड कारों को 4 लाख रुपए तक सस्ता कर दिया है। ऐसे में आप ऊपर दिए गए किसी भी राज्य के यूपी बॉर्डर पर रहते हैं तब चंद किलोमीटर का सफर तय करके इसका फायदा ले सकते हैं।

चलिए आपको कुछ हाइब्रिड कारों की उत्तर प्रदेश और दिल्ली की कीमतों के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली और नोएडा लगभग मिले हुए हैं। कई बार तो लोगों को इस बात का भी पता नहीं होता कि वो यूपी में हैं, या फिर दिल्ली।

1. टोयोटा हाइराइडर (Toyota Hyryder)
टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाइराइडर अफॉर्डेबल हाइब्रिड कारों में से एक है। ये कार मारुति ग्रैंड विटारा का रिबैज्ड वर्जन है। इस कार को अगर यूपी की राजधानी लखनऊ से खरीदते हैं, तो इसके S हाइब्रिड वैरिएंट की ऑन-रोड कीमत 17.55 लाख रुपए है। वहीं, दिल्ली में इसकी कीमत 19.90 हजार रुपए है। इस तरह एक ही कार की कीमत में अलग-अलग राज्य के चलते 1.54 लाख रुपए का अंतर आ जाता है। इसी तरह, G हाइब्रिड की बात करें तो लखनऊ में इसकी कीमत 19.64 लाख और दिल्ली में 21.36 लाख रुपए है। वहीं, V हाइब्रिड वैरिएंट लखनऊ में 21.20 लाख और दिल्ली से 23.45 लाख रुपए का मिलता है।

ये भी पढ़े:बेसाल्ट के सभी वैरिएंट की कीमतें आईं सामने, बस इतने में मिल जाएगा टॉप मॉडल

2. मारुति ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara)
बात करें ग्रैंड विटारा की तो इसे 2 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसके जेटा प्लास वैरिएंट की लखनऊ में कीमत 19.80 लाख रुपए है। वहीं, दिल्ली में इसकी ऑनरोड कीमत 21.74 लाख रुपए है। दोनों जगहों से कार खरीदने पर 2.66 लाख रुपए का अंतर आ रहा है। वहीं, मारुति ग्रैंड विटारा के अल्फा प्लस वैरिएंट की लखनऊ में कीमत 20.62 लाख रुपए है। जबकि, दिल्ली में इसकी कीमत 23.43 लाख रुपए है। यानी इसकी कीमत में 2.81 लाख रुपए का अंतर है।

3. होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid)
होंडा सिटी में दो हाइब्रिड वैरिएंट आते हैं। इसके V वैरिएंट की लखनऊ में कीमत 20 लाख रुपए है। जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 21.89 लाख रुपए हो जाती है। यानी इसकी कीमत में 1.89 लाख रुपए का अंतर है। बात करें होंडा सिटी हाइब्रिड के ZX वैरिएंट की तो उत्तर प्रदेशन में इसकी कीमत 21.62 लाख रुपए है। जबकि दिल्ली में इसे खरीदने के लिए 23.59 लाख रुपए खर्च करने होंगे। यानी दोनों जगहों पर इसकी कीमत में 1.97 लाख रुपए का अंतर है।

ये भी पढ़े:7 सीटर का मतलब बनी ये कार... इसके सामने स्कॉर्पियो, क्रिस्टा, XUV700 भी फेल

4. मारुति इनविक्टो (Maruti Invicto)
मारुति इनविक्टो को 3 वैरिएंट में खदीद सकते हैं। इसके जेटा प्लस (6 सीटर) वैरिएंट की यूपी में कीमत 26.22 लाख रुपए है। जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 29.77 लाख रुपए हो जाती है। जेटा प्लस (7 सीटर) वैरिएंट की यूपी में कीमत 26.28 लाख रुपए है। जबकि दिल्ली इसकी कीमत 29.82 लाख रुपए हो जाती है। वहीं, अल्फा प्लस (6 सीटर) की यूपी से कीमत 30.03 लाख रुपए है। जबकि दिल्ली में इसे खरीदने के लिए 34.05 लाख रुपए खर्च करने होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें