Hindi Newsऑटो न्यूज़honda two-wheelers get more than 400000 customers in april 2025

एक बार फिर इस टू-व्हीलर कंपनी को मिले 400000 से ज्यादा ग्राहक, 122% तक बढ़ गया एक्सपोर्ट

होंडा के टू-व्हीलर को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 में डोमेस्टिक मार्केट में होंडा (Honda) ने कुल 4,22,931 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 10:44 AM
share Share
Follow Us on
एक बार फिर इस टू-व्हीलर कंपनी को मिले 400000 से ज्यादा ग्राहक, 122% तक बढ़ गया एक्सपोर्ट

होंडा के टू-व्हीलर को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 में डोमेस्टिक मार्केट में होंडा (Honda) ने कुल 4,22,931 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर होंडा के टू-व्हीलर की बिक्री में 12.08 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 4,81,046 यूनिट था। हालांकि, मासिक आधार पर होंडा के टू-व्हीलर बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं बीते महीने एक्सपोर्ट और मासिक आधार पर होंडा के टू-व्हीलर की बिक्री के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:कावासाकी मोटरसाइकिल की पूरी रेंज पर डिस्काउंट शुरू, ऑफर 31 मई तक वैलिड

एक्सपोर्ट में भी आई गिरावट

दूसरी 2 बीते महीने होंडा के टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में भी गिरावट देखी गई। बता दें कि बीते महीने होंडा ने कुल 57,965 यूनिट टू-व्हीलर का एक्सपोर्ट किया। इस दौरान सालाना आधार पर होंडा के टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में 4.82 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यही आंकड़ा 60,900 यूनिट था। इस तरह बीते महीने डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट को मिलाकर होंडा ने कुल 4,80,896 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की।

ये भी पढ़ें:फेस्टिव सीजन पर लॉन्च होगा TVS का नया आईक्यूब, अब ओला से ज्यादा बिक रहा

मासिक आधार पर बिक्री में आई बढ़ोतरी

दूसरी ओर अगर मासिक आधार पर बिक्री की बात करें तो बीते महीने इसमें बढ़ोतरी दिखाई देती है। बता दें कि होंडा ने मार्च, 2025 में कुल 4,01,411 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की थी। यानी कि इस दौरान मासिक आधार पर होंडा के टू-व्हीलर बिक्री में 5.36 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि बीते महीने मासिक आधार पर एक्सपोर्ट में भी 122.63 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। होंडा ने मार्च, 2025 में सिर्फ 26,037 यूनिट टू-व्हीलर का एक्सपोर्ट किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें