स्विफ्ट, बलेनो, वैगनआर, ब्रेजा छोड़ इस मारुति मॉडल के सिर सजा नंबर-1 का ताज, देखें टॉप-10 में कौन-कौन
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति की कारों का दबदबा हमेशा रहा है। इन कारों में स्विफ्ट, बलेनो और ब्रेजा जैसे मॉडल अक्सर टॉप पर रहे हैं। हालांकि, साल 2024 के जनवरी से नवंबर महीने के दौरान अर्टिगा ने बिक्री में दूसरे सभी मॉडल को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति की कारों का दबदबा हमेशा से रहा है। इन कारों में मारुति स्विफ्ट, वैगनआर, बलेनो और ब्रेजा जैसे मॉडल अक्सर टॉप पर रहे हैं। हालांकि, साल 2024 के जनवरी से नवंबर महीने के दौरान कंपनी की एक 7-सीटर कार ने बिक्री में दूसरे सभी मॉडल को पीछे छोड़ दिया। कंपनी की ये 7-सीटर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) है जिसे इस दौरान कुल 1,74,035 ग्राहक मिले। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल की बिक्री के बारे में विस्तार से।
यहां देखें टॉप-10 की लिस्ट
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.69 - 13.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.49 - 8.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Model | Units |
---|---|
Ertiga | 1,74,035 |
Wagon | 1,73,552 |
Brezza | 1,70,823 |
Baleno | 1,62,982 |
Swift | 1,62,982 |
Dzire | 1,51,415 |
Fronx | 1,45,484 |
Eeco | 1,27,027 |
Grand Vitara | 1,15,654 |
Alto | 98,515 |
तीसरे नंबर पर रही मारुति ब्रेजा
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति वैगनआर रही। मारुति वैगनआर को इस दौरान कुल 1,73,552 में एक ग्राहक मिले। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा को इस दौरान कुल 1,70,823 ग्राहक मिले। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति बलेनो रही। मारुति बलेनो को इस दौरान कुल 1,62,982 नए ग्राहक मिले। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट को इस दौरान कुल 1,62,387 नए ग्राहक मिले।
करीब 100000 यूनिट बिकी ऑल्टो
दूसरी ओर छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति डिजायर रही। मारुति डिजायर को इस दौरान कुल 1,51,415 नए ग्राहक मिले। जबकि 1,45,484 ग्राहकों के साथ सातवें नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। इसके अलावा, 1,27,027 यूनिट कार की बिक्री करके आठवें नंबर पर इस लिस्ट में मारुति ईको रही। जबकि 1,15,654 यूनिट कार की बिक्री करके इस लिस्ट में नौवें नंबर पर मारुति ग्रैंड विटारा रही। वहीं, मारुति सुजुकी ऑल्टो ने इस दौरान 98,512 यूनिट कार की बिक्री करके दसवां पोजीशन हासिल किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।