Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़E20 petrol saved your thousands rupees every month

अब पेट्रोल नहीं बल्कि गाड़ी में डलवाएं ये नया फ्यूल, 1 लीटर पर बचेंगे इतने सारे रुपए; हर महीने होगी महाबचत!

  • देश के अंदर अब लगभग सभी कंपपनियां फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करने वाले टू-व्हीलर लॉन्च कर चुकी हैं। फ्लेक्स फ्यूल को आसान शब्दों में समझा जाए तो पेट्रोल में मेथेनॉल या इथेनॉल को मिक्स करके तैयार किया जाता है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 Aug 2024 10:48 AM
share Share

देश के अंदर अब लगभग सभी कंपपनियां फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करने वाले टू-व्हीलर लॉन्च कर चुकी हैं। फ्लेक्स फ्यूल को आसान शब्दों में समझा जाए तो पेट्रोल में मेथेनॉल या इथेनॉल को मिक्स करके तैयार किया जाता है। आने वाले दिनों में E20 को E50 में बदला जाएगा। E20 पेट्रोल का ही एक फॉर्मेट है। जो पेट्रोल की तुलना में सस्ता होता है। E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिक्स किया जाता है। 2025 तक इस मात्रा को दोगुना करने का प्लान चल रहा है। इथेनॉल मिक्स पेट्रोल बाजार में लाने वाली जियो-बीपी देश की पहली कंपनी है। E20 पेट्रोल जियो-बीपी के चुनिंदा पेट्रोल पंप पर मिलना शुरू भी हो गया है।

क्या होता है E20 फ्यूल?
एथिल अल्कोहल या इथेनॉल (C2H5OH) एक जैव ईंधन है जो स्वाभाविक रूप से शुगर को फर्मेंटिंग करके बनाया जाता है। भारत ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस बायो फ्यूल को पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम शुरू किया है। E20 में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिश्रण को इंगित करता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है। यानी संख्या जितनी अधिक होगी पेट्रोल में इथेनॉल का अनुपात उतना ही अधिक होगा। आने वाले दिनो में इसका रेशियो 50:50 हो जाएगा।

ये भी पढ़े:काउंटडाउन शुरू.... लॉन्च होगी रही न्यू रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, ऐसे होंगे फीचर

1 लीटर E20 पेट्रोल की कीमत का गणित
जियो-बीपी ने जो E20 पेट्रोल तैयार किया है उसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 96 रुपए प्रति लीटर है। यानी 96 रुपए के हिसाब से 80% पेट्रोल की कीमत 76.80 रुपए हो जाती है। इसी तरह, इथेनॉल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर तक है। यानी 55 रुपए के हिसाब से 20% इथेनॉल की कीमत 11 रुपए हो जाती है। यानी एक लीटर E20 पेट्रोल में 76.80 रुपए का नॉर्मल पेट्रोल और 11 रुपए का इथेनॉल शामिल है। इस तरह एक लीटर E20 पेट्रोल की कीमत 87.80 रुपए हो जाती है। यानी ये नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में 8.20 रुपए सस्ता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें