bmw may soon start production of ev segment in india भारत में धड़ल्ले से बिक रही BMW की इलेक्ट्रिक कार, सालभर में 325% बढ़ गई बिक्री; अब ये है कंपनी का प्लान, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़bmw may soon start production of ev segment in india

भारत में धड़ल्ले से बिक रही BMW की इलेक्ट्रिक कार, सालभर में 325% बढ़ गई बिक्री; अब ये है कंपनी का प्लान

लग्जरी सेगमेंट की दिग्गज कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया भारत में जल्द इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन शुरू कर सकती है। कंंपनी का इरादा अपने EV सेगमेंट के वाल्यूम को बढ़ाने का है।

Prashant Kumar Mahto पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो।, lucknowTue, 17 Sep 2024 12:58 AM
share Share
Follow Us on
भारत में धड़ल्ले से बिक रही BMW की इलेक्ट्रिक कार, सालभर में 325% बढ़ गई बिक्री; अब ये है कंपनी का प्लान

लग्जरी सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया भारत में अपने वॉल्यूम को बढ़ाने पर जोड़ दे रही है। इसके लिए कंपनी जल्द भारत में बिकने वाली कारों का यहीं पर प्रोडक्शन करने वाली है। बता दें कि कंपनी ने साल 2023 में कुल 1,474 यूनिट EV की बिक्री की थी। जबकि यही आंकड़ा साल 2022 में सिर्फ 347 यूनिट है। इस तरह साल दर साल आधार पर बीएमडब्ल्यू के EV की बिक्री में 325 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया भारत में 5 इलेक्ट्रिक कार बेचती है। आइए जानते हैं कंपनी के प्लान के बारे में विस्तार से।

कुल बिक्री में 10 पर्सेंट से अधिक हिस्सा EV का

बता दें कि बीएमडब्ल्यू के इलेक्ट्रिक लाइन-अप में BMW iX1, BMW i4, BMW iX, BMW i7 और Mini 3-Door Cooper SE शामिल हैं। जबकि BMW iX साल 2023 में 694 यूनिट के साथ भारत में सबसे अधिक बिकने वाली लक्जरी इलेक्ट्रिक कार थी। वहीं, मिनी 3-डोर Cooper SE ने 239 यूनिट की बिक्री दर्ज की जो सबसे अधिक बिकने वाली लक्जरी इलेक्ट्रिक हैचबैक रही। बता दें कि पिछले साल कंपनी की कुल बिक्री में EV का हिस्सा 10 पर्सेंट से अधिक रहा।

कुछ ऐसा है कंपनी का प्लान

इंडिया टुडे से बात करते हुए बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "फिलहाल EV हमारे लिए एक बिल्कुल नया बिजनेस है। अब हम उम्मीद करते हैं जैसे-जैसे इसका वॉल्यूम बढ़ता वैसे ही हम लोकलाइजेशन पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। ऐसा ही हम अपने सभी प्रोडक्ट के लिए करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम भारत में जो प्रोडक्ट बेचते हैं उनमें से 90 पर्सेंट स्थानीय रूप से उत्पादित होते हैं जबकि उनमें से 50 पर्सेंट लोकल प्रोडक्ट होता है।" बता दें कि पिछले साल कंपनी की कुल बिक्री में EV का हिस्सा 10 पर्सेंट से अधिक रहा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।