कंपनी के लिए ये स्कूटर बना तारणहार! 8 महीने से हर बार बन रहा नंबर-1; 100 में 64 लोग इसे खरीद रहे
- एथर एनर्जी की फरवरी 2025 की सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। जनवरी 2025 की तुलना में इसकी सेल्स में गिरावट आई है। कंपनी ने पिछले महीने 13,482 गाड़ियां बेचीं। जबतकि जनवरी में उसने 17,494 यूनिट बेची थीं।

एथर एनर्जी की फरवरी 2025 की सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। जनवरी 2025 की तुलना में इसकी सेल्स में गिरावट आई है। कंपनी ने पिछले महीने 13,482 गाड़ियां बेचीं। जबतकि जनवरी में उसने 17,494 यूनिट बेची थीं। कंपनी भारतीय बाजार में रिज्टा, 450X, 450S और 450 एपेक्स बेच रही है। कंपनी के लिए पिछले 9 महीने के दौरान ये चौथी सबसे बड़ी सेल भी है। इन दिनों कंपनी के लिए रिज्टा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बना हुआ है। जुलाई 2024 के बाद से ये लगातार सबसे ज्यादा बिक रहा है। चलिए कंपनी की सेल्स पर एक नजर डालते हैं।
एथर एनर्जी टू-व्हीलर सेल्स फरवरी 2025 | |||||
महीना | रिज्टा | 450X | 450S | 450 एपेक्स | टोटल |
फरवरी 2025 | 9,019 | 3,566 | 786 | 111 | 13,482 |
जनवरी 2025 | 11,978 | 4,391 | 875 | 250 | 17,494 |
दिसंबर 2024 | 7,456 | 1,224 | 681 | 75 | 9,436 |
नवंबर 2024 | 10,354 | 914 | 2,012 | 37 | 13,317 |
अक्टूबर 2024 | 13,151 | 5,078 | 1,774 | 130 | 20,133 |
सितंबर 2024 | 9,867 | 4,825 | 1,668 | 222 | 16,582 |
अगस्त 2024 | 8,215 | 4,156 | 644 | 217 | 13,232 |
जुलाई 2024 | 6,765 | 2,923 | 1,159 | 241 | 11,088 |
जून 2024 | 1,363 | 4,189 | 2,117 | 274 | 7,943 |
टोटल | 79,531 | 31,266 | 11,716 | 1,557 | 1,24,070 |
महीना औसत | 8,837 | 3,474 | 1,302 | 173 | 13,786 |
शेयर % | 64.1 | 25.2 | 9.44 | 1.25 | 100 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ather Energy 450 Apex
₹ 2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy 450x
₹ 1.49 - 1.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy 450S
₹ 1.3 - 1.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy Rizta
₹ 1.12 - 1.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Enigma GT 450 Pro
₹ 86,902

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Polarity Smart Executive
₹ 38,000 - 1.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फरवरी 2025 में रिज्टा की 9,019 यूनिट, 450X की 3,566 यूनिट, 450S की 786 यूनिट और 450 एपेक्स की 111 यूनिट बिकीं। जनवरी 2025 में रिज्टा की 11,978 यूनिट, 450X की 4,391 यूनिट, 450S की 875 यूनिट और 450 एपेक्स की 250 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2024 में रिज्टा की 7,456 यूनिट, 450X की 1,224 यूनिट, 450S की 681 यूनिट और 450 एपेक्स की 75 यूनिट बिकीं। नवंबर 2024 में रिज्टा की 10,354 यूनिट, 450X की 914 यूनिट, 450S की 2,012 यूनिट और 450 एपेक्स की 37 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में रिज्टा की 13,151 यूनिट, 450X की 5,078 यूनिट, 450S की 1,774 यूनिट और 450 एपेक्स की 130 यूनिट बिकीं।
सितंबर 2024 में रिज्टा की 9,867 यूनिट, 450X की 4,825 यूनिट, 450S की 1,668 यूनिट और 450 एपेक्स की 222 यूनिट बिकीं। अगस्त 2024 में रिज्टा की 8,215 यूनिट, 450X की 4,156 यूनिट, 450S की 644 यूनिट और 450 एपेक्स की 217 यूनिट बिकीं। जुलाई 2024 में रिज्टा की 6,765 यूनिट, 450X की 2,923 यूनिट, 450S की 1,159 यूनिट और 450 एपेक्स की 241 यूनिट बिकीं। जून 2024 में रिज्टा की 1,363 यूनिट, 450X की 4,189 यूनिट, 450S की 2,117 यूनिट और 450 एपेक्स की 274 यूनिट बिकीं।
एथर रिज्टा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस स्कूटर में आपको रिवर्स मोड मिलता है, जिससे इसे बैक करने में आसानी हो जाती है। स्कूटर के टायर्स को स्किड कंट्रोल के हिसाब से डिजाइन किया गया है। स्कूटर की मदद से आप किसी दूसरे स्मार्टफोन पर अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर सकते हैं। इसमें एंटी थेप्ट फीचर भी दिया है। स्कूटर का पार्किंग एरियार में फोन की मदद से ढूंढ पाएंगे। इसमें फॉल सेफ्टी फीचर भी दिया है। यानी कभी स्कूटर राइडिंग के दौरान गिरता है तब इसकी मोटर ऑटोमैटिक बंद हो जाएगी। खास बात ये है कि इसमें गूगल मैप मिल जाता है। इसमें कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, पुश नेविगेशन, ऑटो रिप्लाई SMS जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
बात करें रेंज की तो इसमें 2.9 kWh बैटरी और 3.7 kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। छोटे बैटरी पैक की रेंज 123 km और बड़े बैटरी पैक की रेंज 160 km है। सभी वैरिएंट की टॉप स्पीड 80 km/h है। 2.9 kWh बैटरी पैक का चार्जिंग टाइम 6.40 घंटे हैं। जबकि, 3.7 kWh बैटरी पैक का चार्जिंग टाइम सिर्फ 4.30 घंटे हैं। इसके तीनो वैरिएंट की एक्स-शोरूम 109,999 रुपए, 124,999 रुपए और 144,999 रुपए है। रिज्टा को 7 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें 4 डुअल टोन कलर और 3 सिंगल टोन कलर हैं। कंपनी बैटरी और स्कूटर पर 3 साल या 30,000 km की वारंटी भी दे रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।