नई 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में क्या है खास? 1% भी मत होइए कंफ्यूज, इन 5 प्वाइंट्स में समझिए पूरी बात
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (2025 Royal Enfield Hunter 350) का 2025 वर्जन भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। आइए नीचे दिए गए 5 प्वाइंट्स में इसकी खासियत जानते हैं।

रॉयल एनफील्ड ने अपनी बेहद लोकप्रिय बाइक हंटर 350 (2025 Royal Enfield Hunter 350) के 2025 वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पुराने मॉडल के बराबर है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार बाइक में कोई बड़े हार्डवेयर बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन डिजाइन और फीचर्स में कुछ शानदार अपडेट्स देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि नए 2025 हंटर 350 में क्या-क्या खास है?
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.74 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jawa 350
₹ 1.99 - 2.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS ADV
₹ 1.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jawa 42
₹ 1.73 - 1.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Ronin
₹ 1.38 - 1.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1. डिजाइन में नया ट्विस्ट
2025 Hunter 350 में तीन नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं, जिनमें रियो व्हाइट (Rio White), लंडन रेड (London Red) और टोक्यो ब्लैक (Tokyo Black) शामिल है।हालांकि, बेस मॉडल में अब केवल फैक्टरी ब्लैक (Factory Black) कलर ही मिलता है। मिड-स्पेक वैरिएंट में रिओ व्हाइट (Rio White) और डैपर ग्रे (Dapper Grey) जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे। टॉप वैरिएंट में आपको लंडन रेड (London Red), टोक्यो ब्लैक (Tokyo Black) और रेबल ब्लू का ऑप्शन मिलेगा। यानि अब हंटर 350 पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश और शानदार दिखेगी।
2. फीचर्स में बढ़िया अपग्रेड्स
नए मॉडल में कुछ शानदार फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके टॉप वैरिएंट में अब LED हेडलाइट मिलेगी। इसमें एक 27-वॉट टाइप-C फास्ट चार्जर स्टैंडर्ड के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम (Tripper Navigation System) भी अब टॉप वैरिएंट में स्टैंडर्ड है। सीट फोम और हैंडलबार में भी हल्के सुधार किए गए हैं, ताकि राइड और भी आरामदायक हो।
3. हार्डवेयर में खास बदलाव
2025 हंटर 350 अब स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ आएगी। यह रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की 350cc बाइक्स में पहली बार पेश किया गया है। रियर सस्पेंशन को भी अपडेट किया गया है, अब इसमें ड्यूल-रेट स्प्रिंग मिलेगा। इसके अलावा ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़ा है, जिसकी वजह से बाइक अब और भी बेहतर तरीके से खराब रास्तों पर चल सकेगी। इसमें नया डिजाइन किया गया एग्जॉस्ट भी इसमें जोड़ा गया है।
4. इंजन और परफॉर्मेंस
2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (2025 Royal Enfield Hunter 350) का इंजन पहले जैसा ही रहेगा। इसमें 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 20hp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। ये इंजन शानदार परफॉर्मेंस के साथ दमदार माइलेज भी ऑफर करता है।
5. कीमत और वैरिएंट
2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (2025 Royal Enfield Hunter 350) 3 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें बेस मॉडल की कीमत 1,49,900 (एक्स-शोरूम) रुपये है। वहीं, मिड-स्पेक मॉडल की कीमत 1,76,750 रुपये (एक्स-शोरूम) है। टॉप वैरिएंट की प्राइस 1,81,750 रुपये (एक्स-शोरूम) है, तो अगर आप भी एक दमदार, स्टाइलिश और लेटेस्ट फीचर्स से लैस बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (2025 Royal Enfield Hunter 350) एक जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।