जीप ने किया बड़ा धमाका! अब हाइब्रिड और ईवी दोनों ऑप्शन में आएगी कंपास SUV, कई एडवांस फीचर्स से होगी लैस
2025 जीप कंपास (2025 Jeep Compass) को अब पहले से ज्यादा दमदार लुक मिल गया है। इसमें अब कई हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक पावर और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी मिलता है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कार निर्माता कंपनी जीप (Jeep) ने यूरोपीय बाजार में अपनी तीसरी जेन की 2025 जीप कंपास (2025 Jeep Compass) को पेश कर दिया है। नई कंपास SUV (Compass) SUV पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश, ताकतवर और टेक्नोलॉजी से भरपूर है। सबसे बड़ी बात ये है कि अब यह SUV इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड अवतार में भी मिलेगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Jeep Compass
₹ 18.99 - 32.41 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कैसा है न्यू कंपास का लुक?
नई कंपास (Compass) अब और भी मस्कुलर और दमदार दिखती है। इसमें जीप (Jeep) की पहचान 7-स्लॉट ग्रिल तो है, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है और ऊपर की ओर रोशनी दी गई है। LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, नया बंपर और शानदार अलॉय व्हील्स इसे एक मॉडर्न SUV का लुक देते हैं।
पीछे की ओर आपको एक LED लाइट बार मिलेगा, जो दोनों टेललाइट्स को जोड़ता है। साथ ही बीच में चमकता हुआ जीप (Jeep) का लोगो भी है। कुल मिलाकर यह SUV अब और ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लगती है।
अंदर से भी पूरा बदल गई कंपास
डैशबोर्ड पर अब आपको इसमें एक बड़ा 16-इंच का टचस्क्रीन मिलेगा। साथ ही 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। लकड़ी और एल्युमिनियम की फिनिश इसे और प्रीमियम बनाती है। वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार फीचर्स और OTA अपडेट्स जैसी खूबियों के साथ यह अब एक स्मार्ट SUV बन चुकी है।
अब तीन पावर ऑप्शन – पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक
नई कंपास (Compass) तीन पावरट्रेन ऑप्शन में आएगी। इसमें माइल्ड हाइब्रिड 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन + 48V बैटरी पैक मिलता है, जो 145hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ ही 1.6 लीटर का प्लग-इन हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 195hp+ की पावर जेनरेट करता है। वहीं, 125hp की पावर जेनरेट करने वाला इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। इसके अलावा इसमें फुल इलेक्ट्रिक दो वैरिएंट हैं। इनमें 73kWh (500km रेंज) और 97kWh (650km रेंज) शामिल है।
दिलचस्प बात यह है कि ऑल व्हील-ड्राइव (All-Wheel Drive -4x4) का ऑप्शन सिर्फ इलेक्ट्रिक मॉडल में मिलता है, जो इसे बेहतरीन ऑफ-रोड SUV बनाता है।
ऑफ-रोडिंग में भी कोई समझौता नहीं
नई कंपास (Compass) को ऑफ-रोडिंग के लिए खास डिजाइन किया गया है। इसमें 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 470mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी और शानदार अप्रोच व डिपार्चर एंगल्स मिलते हैं। EV वर्जन में ये आंकड़े और भी बेहतर हो जाते हैं।
भारत में नहीं आएगी यह नई SUV!
जी हां, ये सुनकर निराशा हो सकती है, लेकिन नई जीप कंपास (Jeep Compass) भारत में लॉन्च नहीं होगी। Stellantis के अनुसार, नई STLA प्लेटफॉर्म भारत के लिए आर्थिक रूप से कामर्शियल नहीं है। मौजूदा कंपास (Compass) की सीमित बिक्री को देखते हुए इसे भारत लाना फायदेमंद नहीं माना गया। (P.C-htauto)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।