Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़2025 Hyundai Tucson Facelift Launch Price Starts Rs 23.7 Lakh

मार्केट में आ गई हुंडई के ये नई SUV... बेस मॉडल में ही मिल रहा इतना कुछ, आप टॉप की तरफ देखेंगे भी नहीं!

  • हुंडई ने अपनी टक्सन SUV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। अभी इस कार को यूएसए मार्केट में लॉन्च किया गया है। जहां इसकी शुरुआती कीमत 28,355 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 23.70 लाख रुपए है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 20 July 2024 05:23 AM
share Share

हुंडई ने अपनी टक्सन SUV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। अभी इस कार को यूएसए मार्केट में लॉन्च किया गया है। जहां इसकी शुरुआती कीमत 28,355 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 23.70 लाख रुपए है। टक्सन कंपनी के लिए ग्लोबली पॉपुलर SUV है। अपने डिजाइन, लुक, परफॉर्मेंस के चलते इसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है। कंपनी ने इसे फेसलिफ्ट मॉडल में कई चेंजेस किए हैं, जिससे ये पहले से ज्यादा बेहतरीन हो गई है। इसे पिछले साल नवंबर 2023 में न्यूयॉर्क ऑटो शो में पेश किया गया है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा।

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट का डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

2025 हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट में नया डिजाइन, नया ग्रिल, LED DRL सिग्नेचर और बंपर के साथ नया फेशिया मिलता है। इसके व्हील को भी नया डिजाइन दिया गया है। ये पहले की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश दिखते हैं। कंपनी यूएसए, मलेशिया और भारत जैसे बाजारों में टक्सन को LWB वर्जन में पेश करती है। फेसलिफ्ट मॉडल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इसकी कीमत में 755 अमेरिकी डॉलर (करीब 63 हजार रुपए) तक की बढ़ोतरी हुई है।

2025 हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट के इंटीरियर में ज्यादा चेंजेस देखने को मिलते हैं। इसमें फास्ट प्रोसेसर और शार्प ग्राफिक्स के साथ डुअल 12.3-इंच की स्क्रीन के साथ एक नया डैशबोर्ड डिजाइन मिलता है। सेंटर कंसोल और सेंटर स्टैक को फिर से डिजाइन किया गया है। अब इसके इंटीरियर में कई फिजिकल बटन देखने को मिलते हैं। इसमें नए 'क्वाड डॉट' लोगो के साथ नया स्टीयरिंग दिया गया है।

ये भी पढ़े:न्यू ऑल्टो लाने की तैयारी... 100Kg वजन होगा कम, 30Km का देगी माइलेज

इसका बेस वैरिएंट भी कई फीचर्स से लोडेड है। स्टैंडर्ड तौर पर इसमें LED लाइटिंग, एकूस्टिक ग्लास, 17-इंच एलॉय व्हील, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट, क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 4.2-इंच इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन शामिल हैं। ADAS सूट भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसमें लगभग सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

पावरट्रेन की बात करें तो टक्सन में 187 bhp वाला 2.5 लीटर इंजन दिया है। टक्सन हाइब्रिड में 1.49 kWh बैटरी के साथ 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जिसका कुल आउटपुट 231 bhp है। टॉप-स्पेक टक्सन PHEV में 13.8 kWh की बड़ी बैटरी है, जिसका कुल आउटपुट 268 bhp है। एक बार चार्ज करने पर यह 53km की प्योर-ईवी रेंज देती है।

ये भी पढ़े:स्टॉक क्लियरेंस SALE! इस SUV को खरीदने पर मिल रहा ₹2.50 लाख का कैश डिस्काउंट

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट की कीमतें
हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट के बेस SE ट्रिम की यूएसए मार्केट में शुरुआती कीमत 28,355 अमेरिकी डॉलर (करीब 23.70 लाख रुपए) है। हुंडई एक्स्ट्रा 1,500 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.25 लाख रुपए) में AWD सेटअप भी दे रही है। टक्सन हाइब्रिड मॉडल की कीमत 33,115 अमेरिकी डॉलर (करीब 27.70 लाख रुपए) से शुरू होती है। वहीं, टक्सन प्लग-इन हाइब्रिड की कीमत 39,380 अमेरिकी डॉलर (करीब 33 लाख रुपए) से शुरू होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें