Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़What does having the letter M on your palm meaning in hindi Letter M on palm meaning

हस्त रेखा: हथेली पर M का निशान माना गया है शुभ, ऐसे लोग साबित होते हैं अच्छे लीडर

  • Letter M on palm meaning: व्यक्ति की हथेली की रेखाओं और उसमें बनने वाले चिन्ह या निशान हस्त रेखा शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माने गए हैं। हथेली पर बनने वाले निशानों में से एक है- M का निशान। कहते हैं कि हथेली पर M का निशान शुभ होता है। जानें इससे जुड़ी अन्य बातें-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 Sep 2024 04:10 PM
share Share

 Letter M on Your Palm Meaning: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाले निशान या रेखाओं के जरिए व्यक्ति के भूत, भविष्य व वर्तमान का पता लगाया जाता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर M अक्षर बन रहा है तो इसे हस्त रेखा शास्त्र में शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है और ये अच्छे लीडर साबित होते हैं और इन्हें जीवन धन का अभाव कम होता है। जानें हथेली पर बनने वाले M अक्षर से जुड़ी खास बातें-

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर M का निशान बना हो, वह व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर काफी सजग रहता है। कहते हैं उसे अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है।

2. ऐसा व्यक्ति अच्छा लीडर बनता है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर M का निशान बनता है उनमें नेतृत्व करने की क्षमता अधिक होती है। इस तरह के व्यक्ति में सोचने की क्षमता ज्यादा होती है। ये बुद्धि के तेज माने जाते हैं।

3. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक और साहित्यकार बनते हैं। ऐसे लोग विपरीत परिस्थितियों में घबराते नहीं है और जीवन में आने वाली हर मुश्किल का बखूबी सामना करते हैं।

4. कहा जाता है कि ऐसे लोगों का प्रेम विवाह होने की संभावना अधिक रहती है। इनकी अपने जीवनसाथी के साथ अच्छी बनती है।

5. M का निशान व्यक्ति के दाएं या बाएं में से किसी भी हथेली पर हो सकता है। हथेली पर तीन रेखाएं जुड़कर इंग्लिश के अक्षर M जैसी नजर आती है, इसलिए इसे M का निशान कहा जाता है। हस्त रेखा शास्त्र में ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली माने गए हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें