Weekly Panchang:इस वीक विजया एकादशी, पढ़ें इस वीक के व्रत और त्योहार
- इस सप्ताह कालाष्टमी, यशोदा जयंती का पर्व है। इसके अलावा शबरी जयंती और जानकी जयंती भी इसी सप्ताह है। सप्ताह के आखिर में विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यहां पढ़ें इस वीक के व्रत और त्योहार

इस सप्ताह कालाष्टमी, यशोदा जयंती का पर्व है। इसके अलावा शबरी जयंती और जानकी जयंती भी इसी सप्ताह है। सप्ताह के आखिर में विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आपको बता दें कि माघ की एकादशी जया कहलाती है और फाल्गुन की एकादशी विजया कहलाती है। आपको बता दें कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरआत 23 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर हो रही है। ऐसे में विजया एकादशी व्रत 24 फरवरी को किया जाएगा। इसके साथ ही विजया एकादशी तिथि 24 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। इस व्रत का पारण अगले दिन 25 फरवरी को किया जाएगा। यहां पढ़ें 19 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक के व्रत और त्योहार
18 फरवरी (मंगलवार) : फाल्गुन कृष्ण षष्ठी तिथि (दिन-रात)। यशोदा जयंती।
19 फरवरी (बुधवार) : फाल्गुन कृष्ण षष्ठी तिथि प्रात: 07.33 मिनट तक।
20 फरवरी (गुरुवार) : फाल्गुन कृष्ण सप्तमी तिथि प्रात: 09.59 मिनट तक। शक फाल्गुन प्रारंभ। कालाष्टमी। इस दिन शबरी जयंती भी है।
21 फरवरी (शुक्रवार) : फाल्गुन कृष्ण अष्टमी तिथि प्रात: 11.58 मिनट तक। इस दिन गंडमूल दोपहर 03.54 मिनट से रहेंगे। बच्चे के जन्म के समय इस गंडमूल नक्षत्र की गणना की जाती है। इसके अलावा इस दिन जानकी जयंती भी मनाई जाती है।
22 फरवरी (शनिवार) : फाल्गुन कृष्ण नवमी तिथि दोपहर 01.20 मिनट तक। भद्रा रात्रि 01.38 मिनट से। गुरु श्री रामदास जयंती। इस दिन भी गंडमूल विचार किया जाना है।
23 फरवरी (रविवार) : फाल्गुन कृष्ण दशमी तिथि दोपहर 01.56 मिनट तक। स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती (तिथि अनुसार)। इस दिन गंडमूल सायं 06.43 मिनट तक रहेंगे।।
24 फरवरी (सोमवार) : फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि दोपहर 01.45 मिनट तक। विजया एकादशी व्रत है। उदया तिथि के कारण24 फरवरी को ही एकादशी व्रत रखा जाएगा।
पं. ऋभुकांत गोस्वामी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।