Saptahik Ank Rashifal : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी का पहला सप्ताह? पढ़ें अंकराशि
- ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं, जनवरी का पहला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा…
मूलांक 1- सप्ताह के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। फिर भी संयत रहें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि।
मूलांक 2- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु आत्मसंयत भी रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। सप्ताह के प्रारंभ में माता की सेहत का ध्यान रखें। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
मूलांक 3- सप्ताह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा, परंतु सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।
मूलांक 4- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं।
मूलांक 5- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत का ध्यान रखें। 12 जून से पिता का सान्निध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक 6- सप्ताह के प्रारंभ में मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।
मूलांक 7- सप्ताह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।
मूलांक 8- सप्ताह के प्रारंभ में मन तो प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। कला या संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी।
मूलांक 9- सप्ताह के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।