Hindi Newsधर्म न्यूज़weekly numerology horoscope 30 september- 6 october 2024 future predictions ank jyotish sapthaik rashifal

Weekly Numerology : 7 दिनों तक कैसा रहेगा आपका समय? पढ़ें 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक का अंकराशि भविष्यफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए जानते हैं, 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक का अंकराशि भविष्यफल…

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 29 Sep 2024 10:38 AM
share Share

Weekly Numerology Horoscope (साप्ताहिक अंकराशि ) : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह (30 सितंबर- 6 अक्टूबर, 2024) तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा-

मूलांक 1- सप्ताह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में भागदौड़ भी अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।  इस हफ्ते आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके इतर अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत करें, लाभ होगा। लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य विकार संभव हैं, सचेत रहें। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मूलांक 2- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह पैसा न फंसाएं तो ही आप फायदे में रहेंगे, सावधान रहने की सख्त जरूरत है। कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें। परेशानियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।

मूलांक 3- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 4- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  इस सप्ताह सावधानी की खास जरुरत है, नकरात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। संचित धन में कमी आए सकती है और धन की समस्या भी हो सकती है। ध्यान दें कहीं, बेकार की बातों में कतई न पड़ें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मूलांक 5- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। इस सप्ताह भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी लेकिन पूर्ण नहीं हो पाएंगी। हालांकि यह हफ्ता आपके लिए अच्छा है। अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। यह सप्ताह कारोबार के लिहाज से अच्छा है लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मूलांक 6- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पिता का साथ मिलेगा। इस सप्ताह संपत्ति के व्यापार आदि से लाभ होगा, यह सफलता का सप्ताह है, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं। आपको साझेदार से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। मन में उधेड़बुन चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मूलांक 7- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। कारोबार में आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। इस सप्ताह आपके लिए गए निर्णय बड़ा लाभ देंगे, पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ हो सकता है, लोगों का उधार भी चुकाएंगे। आफिस में अधिकारियों से बनेगी, खुशीनूमा माहौल रहेगा। आपके ऊपर मुकदमा थोपा जा सकता है, सोच समझकर चलें। आफिस में कार्य की अधिकता रहेगी।

मूलांक 8- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता का सान्निध्य मिलेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शांति बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह भाग्य साथ रहेगा, रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। बीमारी आदि का पता चलेगा लेकिन जल्द ही छुटकारा पा लेंगे। कोई नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। अपनी गाड़ी होते हुए भी आपको दूसरे का वाहन इस्तेमाल करना पड़ सकता है। सबसे अहम बात यह कि आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे  आप सुस्त हो सकते हैं।

मूलांक 9- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, परंतु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। माता-पिता का साथ भी मिलेगा। इस सप्ताह किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है, आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, संचित धन में में कमी आएगी। अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति वैसे तो ठीक रहेगी, लेकिन कोई भी कार्य बेहद संभल कर करें। आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें