Weekly Numerology: 27 जनवरी से 2 फरवरी तक का समय मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर हते हैं।

Weekly Numerology Horoscope 27 January-2 February 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 वालों का कैसा रहेगा ये सप्ताह-
मूलांक 1-मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। कार्यस्थल पर तरकक्की के कई मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को कामयाबी हासिल करने के नए अवसर प्राप्त होंगे। फैमिली और लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह आपको लव लाइफ में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों तक कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें।
मूलांक 2-मूलांक 2 के लोगों के लिए यह सप्ताह अवसरों से भरपूर रहेगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उत्तम समय है। लव लाइफ में गलतफहमी बढ़ सकती है। बातचीत के जरिए इसे सुलझाने की कोशिश करें। यह सप्ताह नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ है। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होगा।
मूलांक 3-मूलांक 3 के जातकों के लिए जनवरी माह का आखिरी सप्ताह शुभ रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। इस सप्ताह आपको दोस्त या भाई-बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर बेवजह वाद-विवाद बढ़ सकता है। विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। लव लाइफ में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। इस सप्ताह के अंत में लाइफस्टाइल में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पिता के संग रिश्ते बेहतर होंगे।
मूलांक 4-मूलांक 4 वालों का इस सप्ताह मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। करियर में अपार सफलता मिलेगी। नए बिजनेस की शुरुआथ के लिए अच्छा समय है। रिश्तों में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा, लेकिन रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा। इस सप्ताह के अंत में आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे।
मूलांक 5-मूलांक 5 के जातकों के इस सप्ताह रूके हुए कार्य चल पड़ेंगे। लाइफ में कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेशों से मुनाफा होगा। आय में इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर से कुछ समस्याओं को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इसे बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत तक मुश्किलें दूर होंगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
मूलांक 6-मूलांक 6 के लोगों का इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर टीम के साथ मिलकर काम करने पर कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में यह सप्ताह शुभ रहेगा। आमदनी में इजाफा होगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। सप्ताह के अंत तक नए अवसरों की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।
मूलांक 7-मूलांक 7 वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। हालांकि, इस सप्ताह खर्चों पर कंट्रोल रखें। जल्दबाजी में धन खर्च न करें। बजट बनाएं और धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। इस सप्ताह आपको फैमिली और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा, जो आपकी कार्यों में मदद करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मूलांक 8-मूलांक 8 वालों को इस सप्ताह बहुत सोच-समझकर फैसले लेंगे। नौकरी-कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों से बकाया हुआ धन वापस मिल सकता है। पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। करियर से जुड़ी प्रॉब्लम के बारे में घर के बड़े भाई-बहनों से चर्चा कर सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। सप्ताह के अंत में थोड़ा सुधार आएगा। धैर्य और कड़ी मेहनत से जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
मूलांक 9-मूलांक 9 के जातकों को इस सप्ताह टैलेंट का प्रदर्शन करने के कई मौके मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। यह किसी स्पेशल से अपनी फीलिंग्स व्यक्त करने का उत्तम समय है। आपको किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इस सप्ताह आपको बहुत सावधानी से निवेश करना चाहिए। नौकरी बदलने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।