Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 24-30 मार्च तक का समय मेष राशि से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा?
- Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए मार्च का ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए मार्च का ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानें, 24-30 मार्च तक का समय मेष राशि से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-
मेष राशि- इस सप्ताह पॉजिटिव सोच अपनाने से सेहत के मामले में फायदा हो सकता है। गॉसिप अच्छा ऑप्शन नहीं है। धन आपके पास किसी डील के रूप में आ सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको प्रेमी के मूड का ध्यान रखना होगा।
वृषभ राशि- इस सप्ताह बिजनेस करने वाले कुछ नया शुरू करने के लिए दिन चुन सकते हैं। कुछ रिश्तेदारों से मिलने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए यह अच्छा दिन रहेगा। बहुत ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें।
मिथुन राशि- इस सप्ताह अच्छा बजट बनाने से आपको पैसों से जुड़ी ज्यादा प्रॉब्लम नहीं होगी। सिंगल लोगों को अपने क्रश से कोई न कोई रिस्पॉन्स मिल सकता है। डाइट में बदलाव से आप अधिक एनर्जेटिक महसूस करेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें।
कर्क राशि- इस सप्ताह आपका टैलेंट आपको किसी बड़ी डील को क्रैक करने में जीत दिलाएगा। किसी करीबी से खुशखबरी मिल सकती है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है। तनाव से दूरी बनाएं।
सिंह राशि- इस सप्ताह लॉंग ड्राइव आपके मूड को बेहतर बना सकती है। पैसों के मामले में लेन-देन से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए कुछ लोगों की पहली पसंद लॉन्ग ड्राइव रहेगी। रोमांटिक मामले में आप किसी अफेयर को लेकर सिरियस हो सकते हैं।
कन्या राशि- इस सप्ताह अच्छी डाइट और रोजाना एक्सरसाइज से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आपकी स्किल्स आपको अपने सर्कल में पहचान दिलाएंगी। लव के मामले में किसी गलतफहमी को सुलझाना आपके लिए काफी मुश्किल साबित होगा।
तुला राशि- इस सप्ताह कुछ लोगों को कमाई बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों के टीम प्रोजेक्ट्स में बढ़ चढ़कर काम करने की जरूरत है। खरीदारी के दौरान ज्यादा खर्च हो सकता है, लेकिन इससे आपको आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान नहीं होगा।
वृश्चिक राशि- इस सप्ताह खुद को एक्टिव रखें। लंबी यात्रा करने से बचें। जैसे-जैसे आप मुद्दों पर बात करेंगे, आपका रिश्ता और अधिक मजबूत होता जाएगा। प्रेमी के साथ आनंददायक समय बिताने की संभावना है। अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें।
धनु राशि- इस सप्ताह आपने जिस जॉब के लिए अप्लाई किया है, वह जल्द ही मिल सकती है। कुछ लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। जो लोग प्रॉब्लम्स का सामना कर रहे हैं, वे जल्द ही सिचूऐशन पर काबू पा लेंगे।
मकर राशि- इस सप्ताह किसी करीबी की सेहत में तेजी से सुधार हो सकता है। आपके पास ऑफिस में सभी उलझे हुए मामलों को सुलझाने का वक्त होगा। अगर सावधानी न बरती जाए तो यात्रा करते समय सेहत बिगड़ सकती है।
कुंभ राशि- इस सप्ताह शहर से बाहर किसी के साथ ट्रैवल करने का मौका आपको मिल सकता है। आप बदलाव की इच्छा महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपकी वर्तमान सिचूऐशन में ऐसा कुछ भी संभव नहीं है।
मीन राशि- इस सप्ताह मीन राशि के लोगों को कोई फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। सप्ताह के सभी दिन अपने गोल्स पर काम करने के बारे में हैं। आपके काम की तारीफ होगी। ये सप्ताह प्यार करने वालों को पूरी तरह से बिजी रख सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।