Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope Tarot Saptahik Rashifal 10-16 February 2025 Tarot Card Readings

Weekly Horoscope Tarot: 10-16 फरवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा, पढें टैरो राशिफल

  • Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए फरवरी का ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 9 Feb 2025 03:21 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope Tarot: 10-16 फरवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा, पढें टैरो राशिफल

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए फरवरी का ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानें, 10-16 फरवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा, पढें टैरो राशिफल-

मेष राशि: इस सप्ताह आपको अपने प्रदर्शन से समस्याओं पर काबू पाने की जरूरत है। शरीर को फिट रखने के लिए आपको सब्जियां और फल भी अधिक खाने चाहिए। लव लाइफ में पार्टनर को समय दें।

ये भी पढ़ें:अंकराशि: 1 से 9 मूलांक वालों का 10 फरवरी का दिन कैसा रहेगा?

वृषभ राशि- इस सप्ताह छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं उम्रदराज नागरिकों को परेशान कर सकती हैं। प्रेम जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें।

मिथुन राशि- इस सप्ताह छोटी-छोटी बातों पर बहस में न पड़ें। किसी संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए आप पहल कर सकते हैं। कुछ लॉन्ग डिस्टेंस के प्रेम संबंधों में परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि- इस सप्ताह व्यापार में अच्छा रिटर्न देखने को मिलेगा। कुछ जातकों को मेडिकल देखभाल की आवश्यकता होगी। जो लोग यात्रा कर रहे हैं, उन्हें भी ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

सिंह राशि- इस सप्ताह आपको जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की आवश्यकता है। ये सप्ताह फाइनेंशियल डिसीजन लेने के लिए अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम-संबंधी मुद्दों को संभालते समय डिप्लोमेटिक बने रहें।

कन्या राशि- इस सप्ताह कोई सहकर्मी आप पर गलत बिहेवियर का आरोप लगा सकता है। धूम्रपान न करें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

ये भी पढ़ें:तुला साप्ताहिक राशिफल: 9 से 15 फरवरी तक का समय तुला राशि के लिए कैसा रहेगा?

तुला राशि- इस सप्ताह महिला जातक अपने माता-पिता से सपोर्ट की उम्मीद कर सकती हैं। आपको व्यवसाय में धन जुटाने में परेशानी हो सकती है। उम्रदराज लोगों को फिसलन वाली जगह पर चलने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लक्ष्य पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रेमी के साथ आपका कम्युनिकेशन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आर्थिक सहायता मिलेगी।

धनु राशि- इस सप्ताह करियर में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको प्रेमी को पर्सनल स्पेस भी देना चाहिए। आप प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें।

मकर राशि- इस सप्ताह अगर आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं तो आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। जो लोग अभी-अभी किसी संगठन में शामिल हुए हैं, उन्हें अपने सीनियर्स के बीच प्रभाव पैदा करने के लिए अत्यधिक क्रिएटिव होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:मकर साप्ताहिक राशिफल: 9 से 15 फरवरी तक का टाइम मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:कुंभ साप्ताहिक राशिफल: 9-15 फरवरी तक का समय कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा?

कुंभ राशि- इस सप्ताह सुबह के समय योग और कुछ हल्के व्यायाम करना बहुत फायदेमंद रहेगा। अपने पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान आप अपना आपा न खोएं।

मीन राशि- इस सप्ताह छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आएंगी। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है, ज्यादातर बातचीत की कमी के कारण। आप अपने करियर में विकास के नए अवसर देखेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें