Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 31 मार्च से 6 अप्रैल तक का समय?
- Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (31 मार्च- 6 अप्रैल 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों से सद्व्यवहार रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
वृषभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।
मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखें। 03 अप्रैल के बाद नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 03 अप्रैल के बाद सेहत का ध्यान रखें। 03 अप्रैल के बाद नौकरी में इच्छा के विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
तुला राशि- मन परेशान रहेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
धनु राशि- सप्ताह के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। कारोबार में भागदौड़ रहेगी। कठिनाइयां भी आ सकती है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
मकर राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार से आर्थिक सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)