Weekly Horoscope: 26 जनवरी से 1 फरवरी तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
- Weekly Horoscope 26 January-1 February 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 26 जनवरी से 1 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल-

Weekly Horoscope 26 January to 1 February 2025: आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए लकी तो कुछ राशियों के लिए सामान्य परिणाम वाला साबित होगा। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से मेष से लेकर मीन राशि वालों का 26 जनवरी-1 फरवरी तक का कैसा रहेगा समय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल-
मेष राशि- मेष राशि के स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि का स्वास्थ्य अभी भी मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य में मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। कार्यों की विघ्न-बाधा थोड़ी-थोड़ी खत्म होगी। मिला जुला सा फल रहेगा। अंत में व्यावसायिक सफलता का प्रबल योग बनेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा सा स्किन की दिक्कत या नसों की प्रॉब्लम हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। अंत फिर सामान्य हो जाएगा और धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर आप बढ़ चलेंगे। नीली वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। कुल मिलाकर अच्छा समय चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। मध्य की स्थिति में घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृहकलह के बड़े संकेत हो सकते हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अंत बहुत अच्छा होगा। नव प्रेम का आगमन। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। सुखद समय रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में निवेश करने से बचें। धन हानि के संकेत हैं। लेकिन रुपए-पैसे आएंगे। मध्य में नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार में घाटा लग सकता है। अंत में गृहकलह के संकेत हैं। थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। मध्य में धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। अंत में व्यावसायिक सफलता का अच्छा योग बनेगा। नीली वस्तु दान करें।
तुला राशि- स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार अच्छा है। कुल मिलाकर अच्छा समय आपका चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। मध्य की स्थिति में घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृहकलह के बड़े संकेत हो सकते हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अंत बहुत अच्छा होगा। नव प्रेम का आगमन। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। सुखद समय रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में निवेश करने से बचें। धन हानि के संकेत हैं। लेकिन रुपए-पैसे आएंगे। मध्य में नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार में घाटा लग सकता है। अंत में गृहकलह के संकेत हैं। थोड़ा सा मध्यम समय जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। मध्य में धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। अंत में व्यावसायिक सफलता का अच्छा योग बनेगा। नीली वस्तु दान करें।
मकर राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। धन की स्थिति अच्छी है। शुभ संकेत हैं। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। मध्य में ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। थोड़ा सा लो फील करेंगे। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। शुभ रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। भाग्य साथ देगा। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन सोर्स बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। अंत बहुत अच्छा हो जाएगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। आपका कद बढ़ेगा। शुभता के प्रतीक बनेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। मध्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। कुल मिलाकर मिलाजुला समय रहेगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।