Weekly Horoscope: 16-22 मार्च तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
- Weekly Horoscope 16-22 March 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 16-22 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी क्योंकि आपके द्वादश भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है शुक्र, बुध, राहु। व्यय होगा। अनाप-शनाप खर्चें। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा। पार्टनरशिप में दिक्कत। प्रेम-संतान भी बहुत अच्छा नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। कुल मिलाकर परेशानी भरा समय है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु एक्टिव रहेंगे। मध्य बहुत आनंददायक रहेगा। अंत फिर खराब होगा। चोट-चपेट लगने वाला है। थोड़ा सा बचकर पार करना होगा आपको पूरे सप्ताह में।
वृषभ राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी कही जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम-संतान में तूतू-मैंमैं रहेगा। मध्य में डिस्ट्रक्टिव चीजें एक्टिव होंगी। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम। लेकिन आप उसमें विजय पा लेंगे। कार्य-विघ्न बाधा के साथ संपन्न होंगे। अंत आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। काली जी को प्रणाम करें, शुभ होगा।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से लगभग ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के संकेत हैं, थोड़ा बचकर पार करें। मध्य में भावनाओं पर काबू रखकर चलें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। अंत शारीरिक रूप से परेशानी भरा रहेगा। थोड़ा बचकर पार करें। सप्ताह मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य ऊपर-नीचे रहे
गा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ा पहले से बेहतर। व्यापार भी सही है। लेकिन अभी आप भाग्य पर भरोसा करके आगे नहीं बढ़ सकते हैं। कार्यों की विघ्न-बाधा बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में नाक, कान व गला की परेशानी होगी। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। गृहकलह का भी योग बनेगा। अंत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, लेकिन भावनाओं पर काबू रखें। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
सिंह राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। शादी-ब्याह में दिक्कतें आ सकती हैं। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत में धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। अंत में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन कलहकारी सृ्ष्टि का भी सृजन होगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। घर में शुभता बनी रहेगी। मध्य में धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन की स्थिति को लेकर बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ें। अंत में व्यावसायिक सफलता का प्रबल योग है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से उठा-पटक बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। मध्य में आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। अंत में लिक्विंड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों में वृद्धि होगी लेकिन फिर भी जुबान व निवेश पर काबू रखें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में आय में उठा-पटक बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। अंत में खर्च की अधिकता रहेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अंत में भाग्य साथ देगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। भाग्य साथ देगा। नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। इन दिनों आपके लिए शुभ संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। घरेलू सुख को ध्यान में रखें और घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक उठा-पटक बनी रहेगी। मध्य में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। अंत में खर्च की अधिकता रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा में कष्ट संभव है। मान-प्रतिष्ठा पर बात आ सकती है। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी उठा-पटक बनी रहेगी। कुटुंबों में बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सरकारी तंत्र में भी उठा-पटक बनी हुई है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। यात्रा का योग बनेगा। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति उठा-पटक वाली बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी उठा-पटक बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य चोट-चपेट वाला होगा। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं। अंत से थोड़ा सा सामान्य होने लगेगा। हरी वस्तु का दान करना और गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।