Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope 1 to 7 September 2024 saptahik rashifal 2024 future prediction from astrologer

साप्ताहिक राशिफल: 1-7 सितंबर तक का समय तुला राशि वाले बहुत बचकर करें पार, जानें पंडित जी से अपनी राशि का हाल

  • Weekly Horoscope 1-7 September 2024: 1 सितंबर 2024, रविवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। नए सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें 1-7 सितंबर का साप्ताहिक राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 Sep 2024 12:38 PM
share Share

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय। इस समय आपके निर्णय लेने की क्षमता अच्छी है। संतान पक्ष से कोई खुशहाल समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम परवान चढ़ रहा है। सुखद समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कोई उत्सव संभव है। मध्य में थोड़ी सी मानसिक स्थिति बुझी-बुझी सी रहेगी। प्रेम में तूतू-मैंमैं। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान। अंत में शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। बचकर पार करें। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में थोड़ा सा नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। मध्य में व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापारिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। अंत में गृहकलह बड़ा रूप ले सकता है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी, थोड़ा सा ध्यान देना पड़ेगा। मानसिक स्थिति दिक्कत में रहेगी। प्रेम में दूरी, संतान में दूरी, निर्णय लेने की क्षमता में परेशानी, एक खराब स्थिति कही जाएगी। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम, सप्ताह की शुरुआत में आपकी बौद्धिक स्थिति ऐसी होगी कि कुछ अच्छा हो जाए। मध्य में धन हानि के संकेत हैं। कुटुंबों में तूतू-मैंमैं के संकेत हैं। अंत में व्यापारिक स्थिति मध्यम दिख रही है। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। एक अच्छी स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है। बस आपको धन हानि का ध्यान देना है। धन के मामले में कोई रिस्क नहीं लेना है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। मध्य में शारीरिक स्थिति मध्यम रहेगी। ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। अंत में धन हानि की स्थिति है थोड़ा ध्यान रखिएगा। कोई रिस्क मत लीजिएगा। पूरा सप्ताह बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन ओवरऑल आपकी स्थिति अच्छी है। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- कोई संक्रमण बढ़ सकता है। शुगर लेवल का बढ़ना, स्किन से संबंधित परेशानी या कुछ हार्मोनल परेशानी हो सकती है। शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, संक्रमित होने का डर है। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। रुका हुआ धन वापस। एक अच्छी स्थिति बनी रहेगी। मध्य में सिरदर्द, नेत्रपीड़ा और अज्ञात भय और अंत भी अच्छा नहीं है। ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। थोड़ी परेशानी का अनुभव, बैचेनी, घबराहट हो सकती है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- स्वास्थ्य इन दिनों अच्छा नहीं चल रहा है। बहुत बचकर पार करिएगा। कोई भी रिस्क मत लीजिएगा। जीवनसाथी के साथ पर थोड़ा तालमेल बिठाएं। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मध्य में आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। अंत में मन थोड़ा सा अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। भय का वातावरण रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य अच्छा, फिर भी थोड़ा ध्यान रखिए। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। फिर भी भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा दूर होगी। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- प्रेम विवाह की ओर बढ़ रहा है या नव प्रेम का आगमन हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में बचकर पार करिएगा, चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी। अंत में व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। जीवनसाथी का व्यापारिक उत्थान दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का साथ व स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। मध्य में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अंत जो होगा सामान्य से ऊपर-नीचे होगा। कुल मिलाकर सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। मध्य व अंत अच्छा नहीं है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी। व्यापार बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से बड़ा अपनापन होगा। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। मध्य में स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। अंत में परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी इस समय कोई भी रिस्क लेना नुकसान भरा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मीन राशि की ओवरऑल स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वयं का स्वास्थ्य खराब दिख रहा है। संक्रमित होने की समस्या थोड़ा ध्यान रखिएगा। सप्ताह की शुरुआत में भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा नुकसान होगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। लिखने पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय। मध्य में शत्रुओं पर भारी रहेंगे आप लेकिन परेशानी बनी रहेगी। अंत में जीवनसाथी के साथ पर और स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा ध्यान दें, वरना कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। काली जी को प्रणाम करना व सफेद वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें