कन्या साप्ताहिक राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 फरवरी से 1 मार्च तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल
- Virgo Weekly Horoscope Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Virgo Weekly Horoscope (कन्या राशिफल 23 फरवरी- 1 मार्च, 2025): रिलेशनशिप में समझदारी से काम लें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियां बिना ज्यादा प्रयास किए सुलझ जाएंगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
लव राशिफल : अपने रिलेशनशिप के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकाले, बेकार की बहस करने से बचें। रिलेशनशिप में ईगो की कोई जगह नहीं है। अपने लव को जाहिर करने के लिए वीक का दूसरा भाग अच्छा है। कुछ महिलाएं अपने एक्स लवर की तरफ भी जा सकती हैं। इससे आपके वर्तमान अफेयर पर प्रभाव पड़ेगा। आप एक साथ विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस रोमांस से बचकर रहें, इससे पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ खराब हो सकती हैं।
करियर राशिफल : यह सप्ताह कन्या राशि वालों के करियर में नए मौके लेकर आएगा। चाहे जॉब ऑफर हो या कोई प्रोजेक्ट हो। नए अवसरों के लिए तैयार रहें।सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने पर कार्यों के इनोवेटिव आइडियाज मिलेंगे। इससे प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के चांस बढ़ेंगे। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और आगे बढ़ने के लिए बहुत सोच-समझकर डिसीजन लें। नेटवर्किंग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसलिए प्रोफेशनल लाइफ में नए लोगों से जुड़ने और जान-पहचान बढ़ाने के मौकों का भरपूर लाभ उठाएं।
आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में, यह सप्ताह स्थिरता और विकास की भावना लेकर आया है। निवेश या अप्रत्याशित धन लाभ को लेकर गुड न्यूज मिल सकती है। यह बजट और खर्च करने की आदतों का आकलन करने का उत्तम समय है। इससे लॉन्ग टर्म सिक्योरिटी मिलेगी। जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचें। भविष्य की जरुरतों के लिए पैसे बचाएं। अगर जरूरी हो,तो आर्थिक मामलों में फाइनेंसशियल एडवाइजर की मदद मिलें, ताकि आसानी से फाइनेंसशियल प्लानिंग कर सकें।
स्वास्थ्य राशिफल : कुछ जातकों को ओरल हेल्थ इश्यूज हो सकता है। जिसके कारण आपको डेंटिस्ट के पास जाना पड़ सकता है। खूब पानी पीएं। अपने डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर फूड शामिल करें। फैमिली के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। इससे आपको स्ट्रेस कम करने में मदद मिलेगी। आप सुबह या शाम को सैर पर भी जा सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और फिटनेस अच्छी रहेगी।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।