Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Virgo Weekly Horoscope 8-14 September 2024 Kanya Saptahik Rashifal

कन्या साप्ताहिक राशिफल :तरक्की के मिलेंगे अच्छे मौके,प्यार का करें इजहार, पढ़ें 8-14 सितंबर तक का राशिफल

  • Virgo Horoscope Weekly, Kanya Saptahik Rashifal 8-14 September 2024 : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेSun, 8 Sep 2024 01:25 AM
share Share

Virgo Weekly Horoscope,कन्या राशिफल 08-14 सितंबर 2024 : इस सप्ताह कन्या राशि वाले लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। करियर में तरक्की के नए मौकों का भरपूर लाभ उठाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडे से जानते हैं कन्या राशि का विस्तृत राशिफल...

कन्या लव राशिफल : साथी से अपने प्यार का इजहार करें। लव लाइफ के सुहाने पलों को एंजॉय करने के लिए तैयार रहें। आज रिश्ते में आप दोनों को एक-दूसरे के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सपोर्ट की जरुरत होगी। इस वीक आप पार्टनर के साथ रोमांटिक वेकेशन का प्लान बना सकते हैं, जहां आप अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं और मैरिज के बारे में डिस्कस कर सकते हैं। जिन लोगों को रिलेशनशिप को पेरेंट्स का अप्रूवल नहीं मिल रहा था, आज उन्हें पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेगा। वीकेंड तक कन्या राशि के सिंगल जातक प्यार में पड़ सकते है। हालांकि, मैरिड लोगों को एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहना चाहिए।

कन्या करियर राशिफल : अपने काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करें। आज आपको विदेश से मिले प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। इसलिए रिस्क लेने से न डरें और नए कार्यों को करने में अपनी दिलचस्पी दिखाएं। इस वीक आपका टैलेंट और स्किल तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। हालांकि, कुछ कार्यों में उतने अच्छे रिजल्ट नहीं मिल सकते हैं, जितना आपने उम्मीद की होगी। जॉब चेंज करने में प्रॉब्लम्स आ सकती है। जॉब स्विच करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना सही रहेगा।

कन्या आर्थिक राशिफल : इस वीक आपको आय के कई सोर्स से धन लाभ होगा। आपको धन से जुड़े डिसीजन बड़ी होशियारी से लेने होंगे। बिना सोचे-समझे निवेश न करें। रियल स्टेट में निवेश न करें। यह उत्तम समय नहीं है। इस वीक आप कार खरीद सकते हैं। विदेश में पढ़ रहे बच्चों को ट्यूशन फीस की जरुरत पड़ सकती है। आप दान-पुण्य के कार्यों में पैसे खर्च कर सकते हैं। दोस्त या रिश्तेदारों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। उद्यमियों को प्रमोटर्स से फंड मिलने में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या हेल्थ राशिफल : फीवर, गले में खराश,सर्दी-जुकाम, डाइजेशन इश्यू समेत इस वीक आपको वायरल इंफेक्शन हो सकता है। फीमेल्स को स्त्री रोगों की समस्या हो सकती है। सब्जियां काटते समय उंगलिया कट सकती हैं, इसलिए सावधानी से काम करें। हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देना चाहिए।

अगला लेखऐप पर पढ़ें